सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अपने अभिनय कौशल से एक अलग जगह बनाने वाले ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभी भी वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ ही करीबी और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी उनके जन्मदिन पर आज भावुक पोस्ट साझा की है।
Riddhima Kapoor: ऋषि कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा हुईं भावुक, लिखा- हम आपको बहुत मिस करते हैं लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता
साल 2020 में ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उस समय वह 67 साल के थे। लेजेंड्री स्टार के इस तरह से असमय निधन ने सभी की स्तब्ध कर दिया था। आज अभिनेता के जन्मदिन पर रिद्धिमा कपूर ने अपने अपने इंस्टा से पिता की एक तस्वीर साझा की है और भावुक नोट लिखा है। इसके साथ ही इन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पिता ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
बेटी रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर के जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट
रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हम आपके प्रतिबिंब में जीते और प्यार करते हैं....हैप्पी बर्थडे पापा। इसी के साथ उन्होंने एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हम आपको बहुत मिस करते हैं, खासतौर पर आज के दिन लेकिन आंखो में आंसू लेकर नहीं खुशी के साथ। लव यू पापा...।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)
सेलेब्स ने व्यक्त की भावनाएं
रिद्धीमा की पोस्ट पर फैंस के साथ ही कई सेलेब्स भी अपनी -प्रतिक्रिया दी। सबा पटौदी ने लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो ऋषि जी वह हमेशा आप सभी को देख रहे हैं ढेर सारा प्यार"। इसके अलावा करीना कपूर, करिश्मा कपूर और कई अन्य सेलेब्स ने दिल वाले इमोटिकॉन्स के ड्रॉप किए।