सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: 23 की हुईं सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी, मां के लिए लिखा भावुक नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Sep 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen daughter Renee shares photo on her 23 birthday write thanks not for actress says I love you
रिनी सेन-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने लुक तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर वह खबरों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सुष्मिता की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, यह तस्वीर सुष्मिता सेन ने पोस्ट नहीं की है, बल्कि यह फोटो एक्ट्रेस की बड़ी बेटी रिनी सेन ने साझा की है। रिनी आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर उन्होंने अपनी मां सुष्मिता के साथ एक फोटो शेयर की है और मां के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। 

Trending Videos
Sushmita Sen daughter Renee shares photo on her 23 birthday write thanks not for actress says I love you
बेटी रिनी के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

रिनी सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर साझा की है। इसमें वह सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रही हैं। सुष्मिता सेन चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, रिनी सेन उनकी गोद में बैठी नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में सुष्मिता कमाल की लग रही हैं। वहीं, रिनी सिल्वर कलर के आउट फिट में काफी क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ रिनी ने लंबा नोट लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen daughter Renee shares photo on her 23 birthday write thanks not for actress says I love you
रिनी सेन - फोटो : Instagram

रिनी सेन ने लिखा है, 'मेरे जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मेरे लिए यह दुनिया के समान हैं। बेशर्त प्यार मिलना, भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। थैंक्यू मां मुझे एक ऐसी महिला बनाने के लिए, जो मैं आज हूं। मैं आपको बेहद प्यार करती हूं। आपको ढेर सारा प्यार और आपका आभार।' इसके साथ रिनी ने लिखा है, '23 फील्स अमेजिंग।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Renée Sen (@reneesen47)

Sushmita Sen daughter Renee shares photo on her 23 birthday write thanks not for actress says I love you
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रिनी और सुष्मिता की यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। फैंस रिनी को जन्मदिन की खूब बधाई दे रहे हैं। वहीं, एक मजबूत मां होने के लिए सुष्मिता की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं। बड़ी बेटी रिनी सेन है, वहीं छोटी बेटी का नाम अलीशा है। हाल ही में अलीशा के जन्मदिन पर सुष्मिता ने स्पेशल पोस्ट शेयर की थी। बता दें कि रिनी और अलीशा सुष्मिता की गोद ली हुई बेटियां हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed