{"_id":"6314982cb4d0353f5312a93c","slug":"akshay-kumar-and-priyanka-chopra-unreleased-song-woh-pehli-barsaat-is-out-after-17-years-of-sdh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Woh Pehli Barsaat: 17 साल बाद रिलीज हुआ अक्षय और प्रियंका का गाना, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Woh Pehli Barsaat: 17 साल बाद रिलीज हुआ अक्षय और प्रियंका का गाना, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 04 Sep 2022 05:53 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ही कलाकारों ने ऐतराज, मुझसे शादी करोगी, वक्त जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ही कलाकारों ने ऐतराज, मुझसे शादी करोगी, वक्त जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, फिल्म वक्त के बाद दोनों फिर कभी साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आए। ऐसे में फैंस लंबे समय से दोनों के साथ में आने का इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में अब फैंस का यह इंतजार अब खत्म हो गया है।
2 of 4
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Youtube
दरअसल, हाल ही में अक्षय और प्रियंका का एक गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की खास बात यह है कि ये 17 साल बाद रिलीज हुआ है। दरअसल, साल 2005 में शूट हुआ ये गाना अब साल 2022 में रिलीज किया गया है। 'वो पहली बरसात' नाम के इस गाने को प्रियंका और अक्षय ने फिल्म 'बरसात' के लिए शूट किया था, लेकिन बाद में अभिनेता अक्षय ने इस फिल्म को छोड़ दिया था। इसके बाद डायरेक्टर सुनील दर्शन ने एक्ट्रेस प्रियंका के साथ बॉबी देओल को लेकर यह फिल्म बनाई थी।
3 of 4
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Youtube
बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म बरसात का टाइटल ट्रैक 'बरसात के दिन आए' आज भी लोगों को याद होगा। बॉबी और प्रियंका फिल्माए गए इस गाने को उस दौर के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने गाया था। हालांकि, इसके ऑरिजिनल गाने में असल में प्रियंका और अक्षय की जोड़ी थी। लेकिन, अक्षय के फिल्म छोड़ने के बाद इसमें बॉबी देओल बतौर मुख्य अभिनेता नजर आए थे। वहीं, हाल ही में रिलीज हुए अक्षय और प्रियंका के इस गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका, अक्षय, ट्वींकल
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने को देख साफ पता चल रहा है कि दोनों ही गाने में सेम लोकेशन और सेटिंग में शूट हुआ है। हाल ही में फिल्म बरसात के निर्देशक सुनील दर्शन ने एक बातचीत में इस गाने के बारे में बात करते हुए बताया था कि अक्षय और प्रियंका के साथ वह इस गाने को शूटिंग शुरू कर चुके थे। दोनों ने साथ में टाइटल ट्रैक भी शूट किया था, लेकिन फिर अक्षय को किसी 'पारिवारिक समस्या' के चलते ये फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन दिनों अक्षय और प्रियंका के रिश्ते को लेकर आ रही अफवाहों के बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय से कहा था कि वह फिल्म में काम न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।