फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charmme Kaur: ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने के बाद चार्मी कौर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोलीं- जियो और जीने दो

Sun, 04 Sep 2022 05:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 04 Sep 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Liger Co Producer Charmme Kaur takes break from social media after film failure, says live and let live
चार्मी कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई थी और कास्ट ने भी जोर-शोर से इसको प्रमोट किया था। लेकिन रिलीज के बाद 'लाइगर' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं हो पाई और बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। वहीं, अब फिल्म के खराब प्रदर्शन के बाद को-प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की है।

Liger Co Producer Charmme Kaur takes break from social media after film failure, says live and let live
पुरी जगन्नाथ, चार्मी कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'लाइगर' की को-प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने रविवार को ट्वीट कर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की है। चार्मी कौर ने लिखा, 'चिल दोस्तों! बस सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। पुरी कनेक्ट्स वापस बड़ी और बेहतर उछाल मारेगा...तब तक के लिए जियो और जीने दो।' चार्मी कौर को फैंस कमेंट कर वापस बड़े धमाके के साथ लौटने की बात कह रहे हैं।

Liger Co Producer Charmme Kaur takes break from social media after film failure, says live and let live
चार्मी कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चार्मी कौर ने कहा था कि 'लाइगर' को लेकर वह काफी कॉन्फिडेंट थे। उन्होंने कहा, '2019 में मैं बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर से मिली और 2020 में पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हुई। हम फिल्म को आरआरआर और पुष्पा के बाद फ्लोर पर लाना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। हमें उम्मीद थी कि फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करेगी।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Co Producer Charmme Kaur takes break from social media after film failure, says live and let live
लाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'लाइगर' की बात करें तो फिल्म को समीक्षकों से भी बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला है। फिल्म एक स्ट्रीट फाइटर की कहानी दिखाती है, जो एमएमए फाइटर बनने तक का सफर तय करता है। स्ट्रीट फाइटर की भूमिका में विजय देवरकोंडा हैं, तो अनन्या पांडे ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया है। वहीं, राम्या कृष्ण ने विजय की मां की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में माइक टायसन ने भी कैमियो किया है। लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नहीं लगा और यह असफल साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed