सब्सक्राइब करें

PS 1: तृषा का विवादों से पुराना नाता, पांच महीने में टूटी थी सगाई; प्राइवेट फोटो लीक होने पर मच गया था बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Oct 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan I Star Trisha Krishnan Controversies Including Kissing Picture With Rana Daggubati
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वम' यानी पीएस 1 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। ऐसे में इस फिल्म में साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के कलाकार नजर आए हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं, जो अपनी फिल्मों से फैंस के बीच राज करती हैं। हालांकि, तृषा का कॉन्ट्रोवर्सी से भी पुराना नाता है। वह अपने बयान से लेकर निजी जिंदगी की वजह से आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं। आइए आपको उनके विवाद बताते हैं। 

Trending Videos
Ponniyin Selvan I Star Trisha Krishnan Controversies Including Kissing Picture With Rana Daggubati
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

तृषा और राणा दग्गुबाती का अफेयर
तृषा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। एक समय पर तृषा 'बाहुबली' फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती को डेट कर चुकी हैं। दावा किया जाता है कि दोनों का रिश्ता ऑन और ऑफ होता रहता था लेकिन जब तृषा और दग्गुबाती के बीच चीजें ठीक नहीं हुईं तो उन्होंने अपना रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर लिया। इसके अलावा, तृषा साउथ के सुपरस्टार विजय को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'घिल्ली' के सेट पर हुई थी। हालांकि, दोनों ने कभी अपना रिश्ता कबूल नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan I Star Trisha Krishnan Controversies Including Kissing Picture With Rana Daggubati
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

तृषा और राणा दग्गुबाती की फोटो लीक
तृषा और राणा दग्गुबाती का रिश्ता विवादों में तब आ गया था जब उन दोनों की प्राइवेट फोटो सिंगर-एक्टर सुचित्रा ने लीक कर दी थीं। सुचित्रा ने तृषा और राणा की किसिंग फोटोज शेयर करते सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। इन तस्वीरों ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। 

Ponniyin Selvan I Star Trisha Krishnan Controversies Including Kissing Picture With Rana Daggubati
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

पांच महीने में टूटी सगाई
साल 2015 में तृषा ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनिया से सगाई की थी। तृषा के फैंस उनके लिए बहुत खुश थे। लेकिन तृषा और वरुण का रिश्ता चंद दिनों में ही टूट गया। दोनों सगाई के पांच महीने बाद ही अलग हो गए और यह सगाई भी टूट गई। माना जाता है कि दोनों का रिश्ता अभिनेता धनुष की वजह से टूटा था। धनुष और तृषा बहुत अच्छे दोस्त हैं और यही चीज वरुण मानिया को पसंद नहीं आई। इसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। 

विज्ञापन
Ponniyin Selvan I Star Trisha Krishnan Controversies Including Kissing Picture With Rana Daggubati
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

जलीकट्टू पर बयान देना पड़ा था भारी
तृषा ने कुछ समय पहले जलीकट्टू पर एक बयान दिया था, जिस पर खूब बवाल हो गया था। इस बयान से शुरू हुआ हंगामा इस कदर बढ़ गया था कि अभिनेत्री को अपने सोशल मीडिया अकाउंट तक बंद करने पड़े थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed