फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, देशभर में किया इतना कारोबार

Sun, 09 Oct 2022 09:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 09 Oct 2022 09:00 AM IST
सार

साउथ फिल्म सिनेमा के मशहूर निर्देशक 'मणिरत्नम' की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' 1 (पीएस 1) ने अपनी रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।

विज्ञापन
Ponniyin Selvan Ps 1 Box Office Collection Day 9 Mani Ratnam Aishwarya Rai film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म सिनेमा के मशहूर निर्देशक 'मणिरत्नम' की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' 1 (पीएस 1) ने अपनी रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। शुरुआत में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुस्त नजर आ रही थीं, लेकिन अब दूसरे वीकएंड के आते-आते एक बार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म के नौवे दिन हुई कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को फिल्म ने की कितनी कमाई-

Ponniyin Selvan Ps 1 Box Office Collection Day 9 Mani Ratnam Aishwarya Rai film
पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पोन्नियिन सेल्वन' अपनी रिलीज के शुरुआती दिन में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए सभी की उम्मीदों पर खरी साबित हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई करते हुए  33.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बात करें तो शुक्रवार को हुई कमाई की तो पीएस-1 ने अपनी रिलीज के नौवें दिन कुछ 14.70 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन देशभर में 199.65 करोड़ तक पहुंच गया है। 

Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार

Ponniyin Selvan Ps 1 Box Office Collection Day 9 Mani Ratnam Aishwarya Rai film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को हुई फिल्म की कमाई को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने नौवें दिन अपने कारोबार में बढ़ोतरी की है। फिल्म ने गुरुवार को देशभर में महज 9.35 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, भाषा के आधार पर बात करें तो फिल्म ने तमिल में 8.05 करोड़ की कमाई की, वहीं तेलुगू में पीएस-1 में 0.2 करोड़ का कारोबार किया जबकि हिंदी में इस फिल्म ने सिर्फ 0.8 करोड़ रुपये अपनी झोली में समेटे। इसके अलावा मलयालम में फिल्म का कलेक्शन 0.3 करोड़ रहा।

Godfather BoxOffice Collection: चौथे दिन गॉडफादर की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का बिजनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Ps 1 Box Office Collection Day 9 Mani Ratnam Aishwarya Rai film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित  'पोन्नियिन सेल्वन' 1  एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। 

PS-1 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, देशभर में किया इतना कारोबार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed