फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 1 Collection: 'पीएस 1' ने दुनिया भर में जमाई धाक, 'ब्रह्मास्त्र' के टोटल कलेक्शन को पछाड़ कर डाली इतनी कमाई

Wed, 19 Oct 2022 12:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 19 Oct 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan worldwide collection beats Brahmastra and become third highest grossing Indian film of 2022
ponniyin selvan, brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियन सेल्वम' जबरदस्त बज के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 500 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म में शानदार स्टार कास्ट नजर आई, जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे। इस फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और यह फिल्म अपने पहले दिन से ही भारत के साथ-साथ विदेशों में भी धांसू कमाई कर रही है। अब 'पोन्नियन सेल्वम' ने कमाई में 'ब्रह्मास्त्र' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 


 

Ponniyin Selvan worldwide collection beats Brahmastra and become third highest grossing Indian film of 2022
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनिया भर में धमाल मचा दिया था। 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 430 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ ही यह साल 2022 में हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। लेकिन अब 'पीएस 1' कमाई के मामले में 'ब्रह्मास्त्र' से काफी आगे निकल गई है। 'पीएस 1' ने महज 17 सितंबर तक दुनिया भर में 455 करोड़ की धांसू कमाई कर डाली थी और अब कलेक्शन का आंकड़ा और ज्यादा हो गया है। 

यह भी पढ़ें:- Aditya Seal: आदित्य सील का दर्द, ‘शाहरुख खान ने हमें इस लायक नहीं छोड़ा, नहीं कर सकता पूरी जिंदगी अब ये काम’
 

Ponniyin Selvan worldwide collection beats Brahmastra and become third highest grossing Indian film of 2022
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

'पीएस 1' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य पर आधारित है, जिसमें राज राजा के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इतिहास पर आधारित इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जिसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिला। 'पीएस 1' ने कमाई में सिर्फ 'ब्रह्मास्त्र' ही नहीं बल्कि कमल हासन की 'विक्रम' को भी पछाड़ दिया है। विक्रम ने दुनिया भर में 443 करोड़ कमाए थे, जो 'पीएस 1' से कम है।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: शुरू हुई प्रियंका-अंकित की लव स्टोरी, एक्ट्रेस बोलीं- लड़कर तुझे प्यार करना छोड़ दूंगी क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan worldwide collection beats Brahmastra and become third highest grossing Indian film of 2022
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'पीएस 1' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 251.25 करोड़ की कमाई कर डाली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, कार्थी, विक्रम, रवि, तृषा सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। जहां ऐश्वर्या ने पीएस 1 से काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है, तो विक्रम के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed