{"_id":"5bd2ecc3bdec222f4e26710a","slug":"pooja-batra-birthday-special-affair-with-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी ये एक्ट्रेस हुईं फ्लॉप, तलाक के बाद नाइजीरियन को कर रहीं डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी ये एक्ट्रेस हुईं फ्लॉप, तलाक के बाद नाइजीरियन को कर रहीं डेट
Sat, 27 Oct 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pooja batra wedding
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में पूजा बत्रा कब आई और कब गई किसी को खबर तक नहीं हुई। मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर पूजा बत्रा का कुछ खास नहीं रहा। हालांकि उनकी कुछ फिल्में तो सुपरहिट रहीं जिसमें 'विरासत' भी शामिल है, लेकिन उनके करियर को उड़ान नहीं मिल सकती। पूजा बत्रा की फिल्मी सफर से ज्यादा अफेयर और निजी जिंदगी के चर्चे लोगों की जुबां पर रहे तो चलिए आपको पूजा बत्रा की लव लाइफ के बारे में बताते हैं।
2 of 5
virasat
- फोटो : twitter
पूजा बत्रा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साल 1995 में 'विश्वविधाता' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद विरासत, हसीना मान जाएगी, जोड़ी नंबर 1, नायक: द रियल हीरो, कही प्यार न हो जाए जैसी कई सुपरहिट फिल्में उनके करियर के साथ जुड़ी हुई हैं। हालांकि इन फिल्मों के हिट होने के बाद भी वह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में नाकामयाब रहीं।
3 of 5
akshay and pooja
- फोटो : twitter
पूत्रा बत्रा का अफेयर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के साथ काफी चर्चा में रहा। अक्षय कुमार का वैसे तो कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा जिसमें पूजा बत्रा का नाम भी शामिल है। 90 के दशक में पूजा और अक्षय के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। हालांकि उस वक्त ऐसा कहा गया कि यह दोनों इंडस्ट्री में आने से पहले ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट की मानें तो पूजा मॉडलिंग के दिनों से ही अक्षय को जानती थी और उस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay and pooja
- फोटो : twitter
पूजा और अक्षय का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। खबरों की मानें तो अक्षय पार्टियों में पूजा के साथ जाते थे और लोगों से मेलजोल बढा़ना शुरू किया। अक्षय पूरी तरह से इंडस्ट्री में पैर जमा चुके थे जबकि पूजा नहीं। ऐसे में कुछ वक्त दोनों की राह अलग हो गई। पूजा और अक्षय अभी दोस्त हैं। यहां तक कि साल 2017 में अक्षय ने 'मिरर गेम्स' फिल्म की स्क्रीनिंग में आकर सभी को चौंका दिया था। पूजा बत्रा ने हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
pooja batra wedding
- फोटो : twitter
पूजा ने डॉक्टर सोनू एस अहलूवालिया से साल 2003 में शादी कर ली थी। इसके बाद करियर को बीच में ही छोड़ विदेश चली गई थीं। शादी के 9 साल बाद पूजा और सोनू ने तलाक लेने का फैसला किया था। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते में खटास आने की वजह पूजा का मां बनने के लिए तैयार नहीं होना था। तलाक की खबरें आने के बाद पूजा ने साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान नाइजीरियन लड़के क्रिस्टियन से अफेयर की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।