विरासत फेम एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया। पूजा ने एक्टर नवाब शाह के साथ कश्मीर में शादी की। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने केे लिए गोवा में हैं। नवाब शाह ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें कपल का हाथ नजर आ रहा है। वहीं पूजा ने हाथ में चूड़ा पहना हुआ है और दोनों के हाथ में अंगूठी दिख रही है। कुछ तस्वीरों में पूजा और नवाब समुद्र किनारे एंज्वॉय करते भी दिखे। बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
पूजा बत्रा की शादी और श्रीदेवी पर डीजीपी के बयान सहित इन 5 खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऋतिक ने गणितज्ञ आनंद कुमार का रोल निभाया है। आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला दिलाने के लिए कोचिंग देते हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 से करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी किया हैकर रहे हैं।
फोर्ब्स ने दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची जारी की है। इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं। अक्षय कुमार फोर्ब्स की लिस्ट में 33वें स्थान पर हैं। ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। मैगजीन के अनुसार अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपए यानी 65 मिलियन डॉलर रही। उनसे ठीक ऊपर वाले पायदान पर एवेंजर्स सीरीज में आयरनमैन का किरदार निभाते रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर है, जिनकी कमाई 66 मिलियन डॉलर यानी करीब 430 करोड़ रुपये आंकी गई है।
शाहरुख के बेटे आर्यन खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह डिज्नी की अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म द लॉयन किंग से डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में आर्यन खान ने मुख्य किरदार सिंबा की आवाज दी है। वहीं शाहरुख को सिंबा के पिता मुफासा की आवाज में सुन सकते हैं। फिल्म का हिंदी टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें आर्यन खान की आवाज सुनने को मिली।
Mera Simba.. #TheLionKing @disneyfilmindia pic.twitter.com/kC66BMBOVE