{"_id":"5d2af96c8ebc3e6cc80251f5","slug":"arjun-reddy-actor-vijay-deverakonda-on-kabir-singh-why-would-i-watch-that-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अर्जुन रेड्डी' के एक्टर विजय नहीं देखना चाहते 'कबीर सिंह', बोले- 'मैं क्यों देखूं ये फिल्म'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अर्जुन रेड्डी' के एक्टर विजय नहीं देखना चाहते 'कबीर सिंह', बोले- 'मैं क्यों देखूं ये फिल्म'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
kabir singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के सीक्वेल 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है । दर्शकों ने फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग को बहुत सराहा । शाहिद ने फिल्म में एक शराबी और गुस्सैल मेडिकल स्टूडेंट का रोल निभाया है । इस फिल्म को भी 'अर्जुन रेड्डी' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है । अब 'कबीर सिंह' को लेकर 'अर्जुन रेड्डी' के लीड एक्टर विजय देवराकोंडा का बयान आया है ।
Arjun Reddy
हाल ही में एक ईवेंट के दौरान विजय से पूछा गया कि क्या उन्होंने कबीर सिंह देखी है । इस पर विजय ने कहा, 'शाहिद ने ये फिल्म की है । उसने कैरेक्टर को बहुत अच्छे से समझा । फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो मुझे उसे दोबारा देखना चाहिए । मुझे कहानी पता है । मैं खुद ये फिल्म कर चुका हूं । मैं दोबारा ये फिल्म क्यों देखूंगा ।'
Kabir Singh
- फोटो : twitter
बता दें कि 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । अर्जुन रेड्डी भी हिट हुई थी । इन दोनों फिल्मों को क्रिटिक्स की आलोचना भी झेलनी पड़ी । इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा था, 'जब मैंने ये फिल्म बनानी शुरू की थी तो मुझे पता था कि ये बहुत बड़ी हिट साबित होगी । लेकिन मुझे लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा, ये नहीं सोचा था। मुझे लगता है कि ये 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल होगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sandeep reddy vanga
- फोटो : social media
'जब आप किसी महिला से बेइंतेहां प्यार करते हैं तो आपके पास अगर उसे थप्पड़ मारने की आजादी नहीं है तो उनमें वो इमोशन नजर नहीं आते। प्रीति ने भी कबीर को थप्पड़ मारा। अगर आप उसे छू नहीं सकते, किस नहीं कर सकते तो फीलिंग्स कैसे दिखेंगी । मैं महिलाओं के साथ हूं । इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कहना चाहता । कुछ लोगों ने मेरी फिल्म को 2 स्टार दिए लेकिन दर्शकों ने हमें 200 करोड़ दिए ।'
विज्ञापन
Shahid, Kiara and Sandeep
- फोटो : instagram
वांगा के इस इंटरव्यू में कही गई एक बात लोगों को पसंद नहीं आई । ये बात थी- 'प्यार में एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की आजादी होनी चाहिए, तभी इमोशन दिखेंगे' । अब लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं । वहीं कुछ सेलेब्रिटी ने भी वांगा के इस बयान को गलत ठहराया। मामला बढ़ता देख अब वांगा ने इस बयान पर सफाई दी है । उन्होंने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'आप लोगों ने मुझे गलत समझा ।'