सब्सक्राइब करें

हिंदी पट्टी में नहीं चला ऋतिक रोशन का जादू, रिलीज के पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Jul 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
super 30 first day box office collections Hrithik Roshan film gets a low opening
Super 30 - फोटो : Social Media

शुक्रवार को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ताजातरीन फिल्म सुपर 30 को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी है। फिल्म को हिंदी पट्टी के ज्यादातर सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि, फिल्म ने मुंबई फिल्म वितरण क्षेत्र और दक्षिण भारत में अपने विषय के चलते काफी उत्सुकता जगाई है। फिल्म को शनिवार और रविवार को शुक्रवार से बेहतर प्रदर्शन करना होगा, तभी फिल्म से किसी करामाती कारोबार की उम्मीद की जा सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखिए सुपर 30 और दूसरी फिल्मों के साप्ताहिक कलेक्शन के आंकड़े।

super 30 first day box office collections Hrithik Roshan film gets a low opening
super 30 - फोटो : social media

शनिवार को रिलीज हुए आंकड़ों के मुताबिक विकास बहल निर्देशित फिल्म सुपर 30 रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ से भी कम का कलेक्शन कर पाई। फिल्म के पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये कलेक्शन करने की उम्मीद इसके मेकर्स लगाए बैठे थे। लेकिन, फिल्म की मार्केटिंग सही से न होने और हिंदी पट्टी में एक कोचिंग संचालक की कहानी से सीधा कनेक्ट न बन पाने के कारण आम दर्शकों ने फिल्म से दूरी ही बनाए रखी। फिल्म के विदेश में ठीक ठाक कारोबार करने की उम्मीद बनी हुई है। 

super 30 first day box office collections Hrithik Roshan film gets a low opening
Malaal - फोटो : twitter

सुपर 30 के अलावा दूसरी फिल्मों के जो आंकड़े शनिवार को जारी हुए उसके मुताबिक अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान और निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल की फिल्म मलाल पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो गई है। फिल्म को पूरे देश में सिर्फ 810 थिएटर्स ही मिले और यह पहले हफ्ते में सिर्फ दो करोड़ 51 लाख रुपये ही कमा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
super 30 first day box office collections Hrithik Roshan film gets a low opening
film - फोटो : Social Media

पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में अनुपम खेर और ईशा गुप्ता की फिल्म वनडे जस्टिस डिलीवर्ड से भी काफी उम्मीदें रहीं लेकिन इसका कलेक्शन बहुत ही खराब रहा। निर्माता केतन पटेल की ये फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ 17 लाख रुपये का कारोबार कर सकी। फिल्म मरुधर एक्सप्रेस ने तो बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। सिर्फ चार सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी इस फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते में 82 हजार रुपये के आसपास रहा।

विज्ञापन
super 30 first day box office collections Hrithik Roshan film gets a low opening
Spider-Man: Far From Home - फोटो : social media

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम ने दुनिया के दूसरे देशों की तरह भारत में भी पहले हफ्ते में शानदार कमाई की है। 1100 थिएटर्स में रिलीज हुई टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ने भारत में पहले हफ्ते में 54 करोड़ 58 लाख रुपये कमाए। देश में किसी स्पाइडरमैन फिल्म का पहले हफ्ते में किया गया ये सबसे ज्यादा कलेक्शन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed