सब्सक्राइब करें

आकाश अंबानी की जिंदगी में कैसे आईं श्लोका, कैसे हुआ प्यार, परिवार के सामने कैसे किया प्रपोज?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 14 Jul 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
shloka mehta birthday special Know Akash Ambani Shloka Mehta Love Story
Akash Ambani and Shloka Mehta - फोटो : file photo
हाल ही में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता ने अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं, लेकिन इस रिश्ते की नींव तो बहुत साल पहले ही पड़ गई थी। चलिए आपको आकाश और श्लोका की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 
shloka mehta birthday special Know Akash Ambani Shloka Mehta Love Story
akash ambani and shloka mehta - फोटो : social media
अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। आकाश और श्लोका मुलाकात बचपन में हुई थी और यह कहना गलत नहीं होगा कि उसी समय दोनों एक-दूसरे को चुपके-चुपके पसंद करने लगे थे। आकाश और श्लोका की पढ़ाई एक ही स्कूल से हुई। दोनों धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। स्कूल में दोनों की खूब अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते थे।
 
shloka mehta birthday special Know Akash Ambani Shloka Mehta Love Story
akash ambani shloka mehta - फोटो : file photo
साल 2009 में दोनों ने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। आकाश और श्लोका 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद से एक दूसरे को डेट करने लगे थे। बस यहीं से यह तय हुआ कि दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे। इसके बाद वो वक्त भी आया कि जब दोनों को मुंबई छोड़ एक दूसरे से जुदा होना पड़ा। श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गईं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पढ़ाई करने चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shloka mehta birthday special Know Akash Ambani Shloka Mehta Love Story
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। 
विज्ञापन
shloka mehta birthday special Know Akash Ambani Shloka Mehta Love Story
आकाश-श्लोका - फोटो : instagram
रिलायंस के कई प्रोजेक्ट्स में आकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारत लौटने के बाद दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो गया। पिछले साल मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था, जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed