फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कलंक' के फ्लॉप होने पर पहली बार बोले वरुण धवन, हम एक साथ हुए फेल, मैं लेता हूं इसका दोष

Sun, 14 Jul 2019 02:23 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Jul 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan calls Kalank a bad film not accepted by the audience
Varun Dhawan - फोटो : instagram

बॉलीवुड के लिए साल 2019 अभी तक काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस साल ऐसी कई फिल्में पिट गईं जिनसे काफी उम्मीद थी, वहीं कुछ फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस लिस्ट में करण जौहर की फिल्म कलंक का नाम शामिल है, जिससे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। कलंक को वरुण धवन ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बताया है।

Varun Dhawan calls Kalank a bad film not accepted by the audience
varun dhawan

वरुण धवन ने कहा, 'कलंक को दर्शकों ने पसंद नहीं किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ये खराब फिल्म है। हम एक साथ फेल हुए हैं। फिल्म बनाना एक टीम वर्क है। ऐसे में मैं भी इसका दोष लेता हूं।'

Varun Dhawan calls Kalank a bad film not accepted by the audience
Varun Dhawan - फोटो : instagram

बातचीत में वरुण ने आगे कहा, 'किसी भी फिल्म के लिए ऑडियन्स मायने रखती है और मेरा पूरा फोकस जनता को एंटरटेन करना होता है। असफलता जिंदगी का हिस्सा है और इससे सीखने के बाद आगे बढ़ा जा सकता है।'     

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan calls Kalank a bad film not accepted by the audience
Varun Dhawan, Taapsee Pannu - फोटो : social media

हाल में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख की टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म के टीजर के बाद एक्टर वरुण धवन ने डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी की खूब तारीफ की। वरुण ने लिखा कि 'तुषार तुम पर गर्व है। असल भारतीय हीरो को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए। बेस्ट दादियां।'

विज्ञापन
Varun Dhawan calls Kalank a bad film not accepted by the audience
Varun Dhawan - फोटो : amar ujala mumbai

वरुण धवन के इस ट्वीट के बाद तापसी पन्नू ने कमेंट किया कि 'अरे, वरुण तुमने हमारा नाम नहीं लिखा? हमारी तारीफ नहीं करोगे? क्यों क्यों क्यों?' वरुण धवन ने तापसी को रिप्लाई करते हुए जवाब दिया कि 'तापसी और भूमि, शरारती दादियां हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed