{"_id":"5af506c04f1c1b87098b90d8","slug":"pooja-bedi-birthday-special-fell-in-love-with-5-different-men-yet-she-is-single","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: 5 लोगों को डेट करने के बाद भी अकेली हैं पूजा बेदी, सौतेली मां से हैं 6 साल बड़ी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: 5 लोगों को डेट करने के बाद भी अकेली हैं पूजा बेदी, सौतेली मां से हैं 6 साल बड़ी
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi
फेमस मॉडल और एक्टर पूजा बेदी की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी है। आमिर खान के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' से पूजा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन पूजा के करियर को पंख नहीं लग सके। हालांकि पूजा अपने अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही। पांच लोगों से नाम जुड़ने के बाद भी पूजा बेदी अब भी अकेली हैं। पूजा बेदी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर बताते हैं कि पूजा किन 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं।
Trending Videos
Pooja Bedi
आदित्य पंचोली
आदित्य पंचोली और पूजा बेदी की अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आदित्य और पूजा अच्छे दोस्त थे। जरीना बहाव से शादी के बाद जब आदित्य की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी शुरू हुई तो इसी बीच पूजा और आदित्य की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि जब 15 साल की नौकरानी ने आदित्य के ऊपर रिलेशनशिप के आरोप लगाए तो इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

फरहान फर्नीचरवाला
पूजा और फरहान ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद साल 1994 में शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक पूजा ने फरहान के लिए मुस्लिम धर्म भी स्वीकार कर लिया था, ताकि उनके बच्चों को कोई दिक्कत आगे चलकर न हो। शादी के 12 साल बाद इन दोनों के बीच परेशानी शुरू हो गई और साल 2003 में पूजा ने फरहान से किनारा कर लिया। फरहान से पूजा के दो बच्चे हैं।

हनीफ हिलाल
पूजा बेदी का दिल एक बार फिर से धड़का, यह कोई और नहीं बल्कि कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल थे। पूजा ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और 'नच बलिए 3' में बतौर पार्टनर दोनों ने हिस्सा लिया। इस शो के दौरान पूजा और हनीफ ने अपने डांस से लोगों का दिल जीता लेकिन दो साल बाद (2008) दोनों अलग हो गए।

द्विती विक्रमादित्य
द्विती विक्रमादित्य के साथ भी पूजा बेदी का सीरियस रिलेशनशिप रहा। यहां तक कि पूजा द्विती से शादी करने भी जा रही थीं। द्विती के पेरेंट्स ने पूजा बेदी को स्वीकार नहीं किया और करीब 18 महीने के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए।