फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दिल बेचारा' की अभिनेत्री ने लड़के को जड़े थप्पड़ तो पूजा बेदी का फूटा गुस्सा, उठाया पुरुषों के साथ घरेलू हिंसा का मुद्दा

Thu, 10 Dec 2020 02:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Dec 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi got angry on Dil Bechara actress Sanjana Sanghi ad said Domestic violence against men is not acceptable
पूजा बेदी, संजना सांघी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पूजा बेदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं वह सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर भी बेबाकी से बोलती रहती हैं, जिसकी हमेशा चर्चा होती है। अब पूजा बेटी ने फिल्म 'दिल बेचारा' की अभिनेत्री संजना सांघी के विज्ञापन पर एतराज जताया है। 

Pooja Bedi got angry on Dil Bechara actress Sanjana Sanghi ad said Domestic violence against men is not acceptable
संजना सांघी - फोटो : यूट्यूब

इतना ही नहीं पूजा बेदी ने अभिनेत्री के विज्ञापन को पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को बढ़ावा देना बताया है। दरअसल इन दिनों संजना सांघी एक ओटीटी प्लेटफॉर्म का विज्ञापन कर रही हैं। इस  विज्ञापन वीडियो में उनके साथ एक लड़का नजर आ रहा है। संजना सांघी विज्ञापन में अपने साथ बैठे उस लड़के को इसलिए आठ थप्पड़ मारती हैं ताकि उसको पता चल सके कि अगला कौन सा शो देखना है।

Pooja Bedi got angry on Dil Bechara actress Sanjana Sanghi ad said Domestic violence against men is not acceptable
पूजा बेदी - फोटो : Social Media

विज्ञापन वीडियो में संजना सांघी द्वारा उस लड़के को आठ थप्पड़ मारने पर पूजा बेदी ने एतराज जताया है और कहा है कि पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पूजा बेदी ने संजना सांघी के विज्ञापन को भयानक बताया है। उन्होंने ट्विटर पर इस विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को भी टैग किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi got angry on Dil Bechara actress Sanjana Sanghi ad said Domestic violence against men is not acceptable
पूजा बेदी - फोटो : file photo

पूजा बेदी ने अपने ट्वीट में संजना सांघी के विज्ञापन की आलोचना करते हुए लिखा, 'इस विज्ञापन को देखना काफी भयानक है। पुरुषों के प्रति घरेलू हिंसा स्वीकार्य नहीं है। क्या होता अगर इस विज्ञापन में पुरुष महिला को थप्पड़ मार रहा होता। विज्ञापन बोर्ड को इसे क्लियर नहीं करना चाहिए था, पुरुषों को भी अधिकार है।' पूजा बेदी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Pooja Bedi got angry on Dil Bechara actress Sanjana Sanghi ad said Domestic violence against men is not acceptable
महंत नरेंद्र गिरि, पूजा बेदी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री के कई फैंस उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूजा बेदी बीते दिनों अभिनेता और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर पर प्रतिक्रिया देने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने अभिनेता की तस्वीर की तुलना नागा साधु से कर दी थी। जिसके बाद पूजा बेदी को आलोचाना का भी सामना करना पड़ा था। महंत नरेंद्र गिरि ने भी उनकी आलोचना की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed