{"_id":"5e5373c98ebc3ef38d719f7d","slug":"pooja-bhatt-birthday-know-about-her-life-journey-and-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा भट्ट के जन्मदिन पर देखें अनदेखी तस्वीरें, खूबसूरती के चलते मच गया था बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा भट्ट के जन्मदिन पर देखें अनदेखी तस्वीरें, खूबसूरती के चलते मच गया था बवाल
निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और हीरोइन रहीं पूजा भट्ट आज अपना 48वां बर्थडे मना रही हैं । पूजा, महेश भट्ट की पहली पत्नी की बेटी हैं। महेश भट्ट ने ही उन्हें फिल्मों में लॉन्च किया था। उनकी पहली फिल्म डैडी थी। इसके बाद पूजा को 'दिल है कि मानता नहीं' मिली। ये भी महेश भट्ट की निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म से पूजा जबरदस्त हिट हुई थीं ।
2 of 6
पूजा भट्ट और राहुल भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा को हिट करने का बीड़ा उनके पिता महेश भट्ट ने उठाया क्योंकि पूजा ने तीसरी फिल्म 'सड़क' भी पिता के निर्देशन में ही की। लेकिन इससे पहले उनके हाथ से एक बहुत बड़ा मौका निकल गया था। ये था फिल्म 'आशिकी' का अवसर। पूजा को उनके पिता ने ये फिल्म ऑफर की थी लेकिन उस वक्त रहे उनके ब्वॉयफ्रेंड ने साफ मना कर दिया कि वे फिल्में न करें।
3 of 6
पूजा भट्ट और राहुल भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने पूजा को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने फिल्में नहीं छोड़ी तो वो पूजा से शादी नहीं करेंगे। हालांकि उनका रिश्ता बाद में टूट गया तो पूजा ने फिर फिल्म 'सड़क' से वापसी की। तब तक आशिकी उनके हाथ से जा चुकी थी। ये सभी जानते हैं कि महेश भट्ट अपनी बेटियों से कितना प्यार करते हैं लेकिन पूजा के साथ रिलीज हुई एक आपत्तिजनक तस्वीर ने मानो सारे ख्याल बदल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Pooja Bhatt, Aamir Khan
- फोटो : social media
महेश भट्ट और बेटी पूजा ने एक मैगजीन के लिए एक-दूसरे को लिप टू लिप किस करते हुए फोटोशूट कराया था। इस तस्वीर पर महेश की काफी आलोचना हुई। जाहिर है, पूजा के लिए ये कोई अच्छी खबर नहीं थी। इतना ही नहीं महेश ने बेटी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान भी दिया था ।
विज्ञापन
5 of 6
Pooja Bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट हमेशा ही अपना दिल खोल कर बात करने के लिए जाने जाते हैं। महेश ने पूजा के लिए कहा था कि अगर पूजा उनकी बेटी न होती, तो वे उनसे शादी कर लेते। एक पिता का अपनी बेटी के लिए ऐसा कहना सभी को अजीब लगा। हालांकि इसके बाद उनके रिश्तों पर खूब सवाल उठे लेकिन पूजा ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी औऱ पिता का प्यार समझ कर छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।