{"_id":"5c32f137bdec2256be1eed42","slug":"pooja-hegde-to-be-seen-in-lead-role-in-film-suryavanshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंबा के सुपरहिट होते ही अब सूर्यवंशी बनेंगे अक्षय, इस एक्ट्रेस के लीड रोल की सिफारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंबा के सुपरहिट होते ही अब सूर्यवंशी बनेंगे अक्षय, इस एक्ट्रेस के लीड रोल की सिफारिश
एंटरटेेनमेंट डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में खास एक्शन सीन्स और फिल्मों के सिक्वल के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो फिल्मों में कॉमेडी, मिमिक्री और एक्शन का भरपूर कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। रोहित शेट्टी ने इस बार अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा 'सिंबा' फिल्म के प्रीमियर के दौरान ही कर डाली है।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
सिंबा के आखिरी में स्क्रीन पर दिखाया गया कि सूर्यवंशी इज कमिंग इन 2019। हीरो के किरदार में अक्षय नजर आएंगे। बता दें इस बार अक्षय की शिफारिश के बाद उनकी मनपसंद हीरोइन को फिल्म में कास्ट किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो रेहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े को बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया जा सकता है।
3 of 5
akshay kumar
अक्षय कुमार ने खुद रोहित शेट्टी से कहा है कि सूर्यवंशी फिल्म के लिए पूजा हेगड़े बेस्ट चॉइस रहेंगी। वहीं इस बात पर रोहित शेट्टी भी विचार कर रहे हैं। बता दें कि पूजा हेगड़े इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म हाउसफुल 4 का शूटिंग कर रही हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय और पूजा के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई है, जिसके चलते अक्षय ने उनके नाम की शिफारिश रोहित सेट्टी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Pooja hegde
रोहित शेट्टी की फिल्मों में हीरोइनों का रोल ज्यादा बड़ा नहीं होता। वहीं यह फिल्म अक्षय की शिफारिश पर पूजा हेगड़े की झोली में आती है तो कयास यह लगाए जा रहे हैं कि पूरी फिल्म में पूजा के किरदार को केवल 20 मिनट का ही रोल दिया जाएगा। बता दें पूजा हेगड़े साल 2009 में मिस फेमिना इंडिया का हिस्सा रही, लेकिन वह प्रतियोगिता को जीत नहीं पाई और बीच से ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, इस प्रतियोगिता में वह दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े अपने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म मुगमोदो से की थी। इस फिल्म में वह अभिनेता जीवा के साथ नजर आई थीं। पूजा हेगड़े दूसरी तेलुगु फिल्म ओका लैला कसम में नजर आई थीं।। साल 2010 में पूजा हेगड़े से हिंदी सिनेमा का रुख किया। फिल्म मोहनोजोदड़ो में वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थी। ऋतिक रोशन के बाद पूजा की बॉलीवुड में हाउसफूल 4 दूसरी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।