फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Bombay: "मैंने मारपीट नहीं की, मैं खुद घरेलू हिंसा का शिकार हूं"; पूनम पांडे के पूर्व पति सैम बॉम्बे ने किया खुलासा

Fri, 04 Mar 2022 10:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Mar 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey ex-husband Sam Bombay opens up about allegations of domestic violence
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' की सदस्य पूनम पांडे ने अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे के बारे में कई खुलासे किए। अभिनेत्री पूनम पांडे बताती हैं कि उनके पूर्व पति पूरे दिन शराब पीते रहते थे और उन्हें हर रोज पीटते थे। अभिनेत्री के इस बयान के बाद अब उनके पति सैम ने अपना पक्ष साझा किया है। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि पूनम ने मुझपर हनीमून के दौरान मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लेकिन कुछ दिनों बाद, उसने मुझे फोन किया और कहा कि "मुझे पता नहीं था कि छेड़छाड़ किसे कहते हैं।"

Poonam Pandey ex-husband Sam Bombay opens up about allegations of domestic violence
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

उन्होंने यह भी कहा कि पूनम को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का दोषी होने के बजाय, मैं खुद घरेलू हिंसा का शिकार हूं। सैम कहते हैं, "लाखों पुरुष पीड़ित हैं और उनके पास इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। मैं कई बार पुलिस के पास गया लेकिन उन्होंने मेरी कोई मदद की।

Poonam Pandey ex-husband Sam Bombay opens up about allegations of domestic violence
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

बता दें कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने सितंबर 2020 में शादी की थी। लेकिन गोवा में हनीमून के दौरान उन्होंने अपने पति पर हिंसा का आरोप लगाया और गोवा पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया। पूनम ने सैम के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और मारपीट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। हालांकि पूनम पांडे ने अभी तक सैम बॉम्बे से तलाक नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey ex-husband Sam Bombay opens up about allegations of domestic violence
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

हाल ही में, एक साक्षात्कार के दौरान, पूनम ने कहा कि वह इस रियलिटी शो के माध्यम से अपना असली पक्ष प्रकट करना चाहती हैं। पूनम कहती हैं “मुझे पता है कि मैं प्रसिद्ध हूं, कभी-कभी गलत कारणों से भी, लेकिन मैं उस पर सवार नहीं हो सकती। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे समझें। मैं चाहती हूं कि लोगों को पता चले कि मैं सुर्खियों से कहीं ज्यादा हूं। मैंने बहुत कुछ सहा है, गलतियां की हैं, पीटी हूं और अब मैं अपने बारे में दुनिया की राय बदलना चाहती हूं। मैं भी एक इंसान हूं, जिसमें भावनाएं हैं और सिर्फ विवाद नहीं”।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed