विवादित सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहने वालीं अभिनेत्री पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे पर शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने 13 दिन पहले सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। पूनम पांडे की शिकायत के बाद सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिरी कौन हैं सैम बॉम्बे।
Poonam pandey : आखिर कौन हैं पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे? शादी के 13 दिन बाद अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 साल के सैम बॉम्बे का जन्म दुबई में हुआ था। उनका पूरा नाम सैम अहमद बॉम्बे है। फिलहाल वह मुंबई में रह रहे हैं। सैम बॉम्बे ने अपनी स्कूली पढ़ाई दुबई के जेबेल अली स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने दुबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। सैम बॉम्बे ने 21 साल की उम्र में विज्ञापन कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था। 28 साल की उम्र में वह दुबई की एक कंपनी में क्रिएटिव डायरेक्टर बन गए थे।
सैम बॉम्बे अब एक एड-फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, अल्लू अर्जुन, जैकलीन फर्नांडिस और सहित कई फिल्मी सितारों के साथ काम किया है। सैम बॉम्बे ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह सहित कई क्रिकेटरों के साथ भी काम किया है।
इसके अलावा सैम बॉम्बे ने कई बड़े ब्रांडों के लिए विज्ञापनों का निर्देशन किया है। पूनम पांडे से पहले सैम ने एले अहमद से शादी की थी, जो कि एक मॉडल हैं। सैम और एले अहमद के दो बच्चे बेटा ट्रॉय बॉम्बे और बेटी टिया बॉम्बे हैं। गौरतलब है कि पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार की रात उनके पति ने उनका उत्पीड़न किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है। एक अधिकारी ने बताया है कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी।
पूनम पांडे की शिकायत के बाद उनके पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने गुपचुप तरीके से 10 सितंबर को शादी की थी। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा की थी। पिछले हफ्ते ही पूनम अपने पति के साथ हनीमून मनाने गईं थीं। इस दौरान पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ सिंपल अवतार में नजर आईं थीं।
पढ़ें: आईपीएल के साथ हिंदी सिनेमा के सितारे भी लौटे मैदान में, इन फिल्मों और वेब सीरीज के सेट पर लगे सिक्सर