उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू का नाम भले आपने न सुना हो लेकिन फिल्म सीरीज ‘बाहुबली’ के हीरो प्रभास को तो आप खूब जानते होंगे। उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू इन्हीं प्रभास का पूरा नाम है। प्रभास अगले साल सिनेमा में अपने 20 साल पूरे करने जा रहे हैं और इस मौके पर शुरू होगी उनकी 25वीं फिल्म। इस फिल्म का आधिकारिक एलान वैसे तो गुरुवार को होना है लेकिन हम आपको पहले से ही बता देते हैं कि ये फिल्म निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी टी सीरीज के निवेश से बनाने जा रहे हैं। संदीप को सिनेमा में शोहरत उनकी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ और फिर इसकी हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ से मिली। इन दिनों वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनीमल’ बनाने की तैयारी में हैं।
Prabhas25: ‘अर्जुन रेड्डी’ के निर्देशक संग बनेगी प्रभास की सिल्वर जुबली फिल्म, ये रही पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 अक्तूबर 1979 को जन्मे प्रभास फिल्म निर्माता उप्पलपति सूर्यनारायण राजू के बेटे हैं। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे प्रभास को तेलुगू सिनेमा में पहला मौका फिल्म ‘ईश्वर’ में साल 2002 में मिला। उसके बाद से वह लगातार चर्चा में रहे हैं और तेलुगू सिनेमा का वह काफी बड़ा नाम बन चुके हैं। निर्देशक एस एस राजामौली के साथ ‘बाहुबली-दि बिगनिंग’ और ‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ में काम करने के बाद उनका नाम पूरे देश में फैल चुका है और इन दिनों वह भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे सितारों में गिने जाते हैं। प्रभास हाल ही में अपनी फिल्म ‘राधेश्याम’ की रिलीज को लेकर चर्चा में रहे।
कहा जाता है कि अगले साल पोंगल पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की रिलीज टालने के लिए निर्देशक एस एस राजामौली की अगली फिल्म ‘आरआरआर’ के निर्माताओं ने ‘राधेश्याम’ के निर्माताओं पर काफी दबाव बनाया लेकिन ‘राधेश्याम’ के निर्माताओँ ने साल 2021 की अपनी दशहरा रिलीज ‘आरआरआर’ के लिए ही आगे खिसकाई थी। लेकिन, ‘आरआरआर’ अपनी इस नियत तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी। ‘राधेश्याम’ की रिलीज आगे न खिसकती देख ‘आरआरआर’ के निर्माताओं ने अपनी फिल्म अब इसके हफ्ते भर पहले यानी 7 जनवरी 2022 को रिलीज करने का एलान कर दिया है।
बुधवार को प्रभास की संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बन रही जिस फिल्म की खबर बाहर आई, वह उनके करियर की 25वीं फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल संदीप की एक और फिल्म ‘एनीमल’ की शूटिंग पूरी होने के तुरंत बाद शुरू होगी। फिल्म ‘एनीमल’ में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन दोनों फिल्मों को म्यूजिक व फिल्म कंपनी टी सीरीज प्रोड्यूस करेगी।
प्रभास इन दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तानाजी’ के निर्देशक ओम राउत की अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में सीता के रोल में कृति सैनन, लक्ष्मण के रोल में सनी सिंह और रावण के रोल में सैफ अली खान नजर आएंगे। इसके बाद वह सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सालार’ शुरू करने वाले हैं। प्रभास की एक फिल्म दीपिका पादुकोण के साथ भी बनना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म ‘महानटी‘ के निर्देशक नाग चैतन्य के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का एलान बीते साल हुआ था। ये प्रभास के करियर की 21वीं फिल्म होने वाली थी।