फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: कम नहीं हो रही ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ की मुश्किलें, अब फिल्म पर लगा पोस्टर कॉपी करने का आरोप

Thu, 06 Oct 2022 06:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 06 Oct 2022 06:46 PM IST
सार

साउथ अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष रिलीज से पहले ही विवादो में घिर गई है। इस फिल्म में भगवान राम और रामायण से जुड़े किरदारों के साथ हुए बदलावों से लोग काफी नाराज है।

विज्ञापन
Prabhas and kriti sanon starrer Om Raut Adipurush is accused of copying the poster by an animation studio
आदिपुरुष - फोटो : Social media

साउथ अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष रिलीज से पहले ही विवादो में घिर गई है। इस फिल्म में भगवान राम और रामायण से जुड़े किरदारों के साथ हुए बदलावों से लोग काफी नाराज है। ऐसे में फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही लोग लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने तक की मांग हो रही है। इसी अब फिल्म को लेकर एक और आपत्ति सामने आई है। दरअसल, तमाम विवादों के बीच अब फिल्म के पोस्चर पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

Prabhas and kriti sanon starrer Om Raut Adipurush is accused of copying the poster by an animation studio
आदिपुरुष, राम अबराम - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक एनीमेशन स्टूडियो फिल्म के मेकर्स पर आदिपुरुष का पोस्टर कॉपी करने का आरोप लगाया है। स्टूडियो ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बात को साबित करने के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में एक कोलाज साझा किया है, जिसमें एक तरफ भगवान शिव हाथ में धनुष लिए नजर आ रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ 'आदिपुरुष' का पोस्टर नजर आ रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए स्टूडियो में कैप्शन में लिखा, "टी सीरीज फिल्म्स, कितने शर्म की बात है। आपको ओरिजनल क्रिएटर को टैग करना चाहिए था, जिसने यह बनाया है।" 

Saif Ali Khan: 'आदिपुरुष' के विवाद के बीच बोले सैफ अली खान, 'महाभारत' पर आधारित फिल्म में करना चाहता हूं काम

Prabhas and kriti sanon starrer Om Raut Adipurush is accused of copying the poster by an animation studio
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, बाद में एनीमेशन स्टूडियो ने अपनी यह पोस्ट डिलीट भी कर दी। इसके अलावा  एनीमेशन स्टूडियो के आर्टिस्ट विवेक राम ने लिंकइन्ड पर फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेकर्स ने आर्टवर्क को खराब किया है। विवेक ने यह भी बताया कि जिस दिन उन्होंने फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद देखा तो उन्हें काफी बुरा लगा। उन्होंने लिखा, "मैं हैरान था। मैंने जो देखा, उसके बाद यही लगा कि कितना खराब आर्टवर्क किया गया है। मेरे पुराने आर्टवर्क को किस तरह इन लोगों ने भगवान राम को दिखाने के लिए इस्तेमाल किया है। लोग पहले भी मेरे आर्टवर्क को कॉपी करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन जब मैंने इसे बड़े पैमाने पर कॉपी होते देखा तो मुझे बहुत बुरा लगा।" 

Adipurush: प्रभास की 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स में होगा बदलाव? विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने लिया यह फैसला

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vaanarsena Studios (@vaanarsenastudios)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas and kriti sanon starrer Om Raut Adipurush is accused of copying the poster by an animation studio
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' अगले साल मकर संंक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रभास राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि एक्ट्रेस कृति सेनन माता सीता की भूमिका निभाएंगी। वहीं, अभिनेता सैफ अली खान रावण का रोल अदा करने वाले हैं। हालांकि, फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही लोग फिल्म का काफी विरोध कर रहे हैं। एक तरफ कुछ लोग जहां फिल्म के वीएफएक्स से नाराज हैं तो वहीं कई फिल्म में रावण यानी सैफ अली खान के लुक से नाखुश हैं। 

Sindoor Khela: दशमी पर माता के रंग में रंगी नजर आईं रानी मुखर्जी-काजोल, जमकर खेला सिंदूर, तस्वीरें हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed