फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sindoor Khela: दशमी पर माता के रंग में रंगी नजर आईं रानी मुखर्जी-काजोल, जमकर खेला सिंदूर, तस्वीरें हुईं वायरल

Thu, 06 Oct 2022 06:19 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sindoor Khela Photos Rani Mukherji Kajol Tanishaa others enjoyed festival on the occasaion of vijaydashami
सिंदूर खेला 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूरे देश में नवरात्रि में माता आदिशक्ति की पूजा बड़ी धूमधाम से की जाती है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, हर कोई बस मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आता है। नौ दिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा करने के लिए सेलेब्स भी अलग-अलग मंदिरों और दुर्गा पंडालों में मत्था टेकते और दर्शन करते नजर आते हैं। इन्हीं सितारों में अभिनेत्री रानी मुखर्जी से लेकर काजोल तक का नाम शामिल है। नौ दिन मां की बड़ी श्रद्धा से पूजा करने के बाद दसवें दिन यानी दशहरा को सभी हाथों में सिंदूर की थाल, चेहरे पर हल्की उदासी लिए मां को अंतिम विदाई देने के लिए सिंदूर खेलते हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी चली आ रही है, जिसका निर्वाह आम लोगों के साथ बॉलीवुड में आज भी होता है। इन सेलेब्स ने भी दशहरा के मौके पर सिंदूर खेला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।     

Sindoor Khela Photos Rani Mukherji Kajol Tanishaa others enjoyed festival on the occasaion of vijaydashami
सिंदूर खेला 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देशभर में कल यानी 5 अक्तूबर को दुर्गा पूजा और दशहरा की धूम देखने को मिली। दोनों ही त्योहारों को लोगों ने बड़े ही प्यार और उत्साह के साथ मनाया। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। हर साल मुखर्जी परिवार पूरे पारंपरिक तरीके से इन नौ दिन माता रानी की आराधना करता है। नौ दिन तक पूजा करने के बाद दशमी को माता को विदा करने से पहले सिंदूर खेला जाता है, जिसका एक विशेष आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर रानी मुखर्जी, काजोल, जया बच्चन सहित कई सेलेब्स को मुंबई के पंडालों की शोभा बढ़ाते हुए देखा गया। इंटरनेट पर रानी और काजोल की अपने परिवार के साथ सिंदूर खेलते हुए तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।  
Bigg Boss 16: आखिर ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगीं सुंबुल तौकीर, साजिद खान और गोरी से कही दिल की बात

Sindoor Khela Photos Rani Mukherji Kajol Tanishaa others enjoyed festival on the occasaion of vijaydashami
सिंदूर खेला 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दशमी के दिन मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी, काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी एक साथ जुहू के दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला एंजॉय करती दिखीं। तस्वीरों में काजोल और तनीषा पारंपरिक बंगाली साड़ी पहने हुए पंडाल में पहुंची और तीनों ने साथ में खूब एंजॉय किया। काजोल रेड एंड व्हाइट साड़ी में खूबसूरत नजर आईं, उनके पल्लू पर पेटल प्रिंटेड वर्क था। दोनों बहनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों के साथ-साथ रानी मुखर्जी भी वाइट साड़ी और रेड ब्लाउज पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजोल ने अपनी बहन तनीषा के साथ जमकर सिंदूर खेला, लेकिन रानी के साथ उनकी एक भी तस्वीर सामने नहीं आई है। इसका कारण शायद उनका पंडाल में देर से आना हो सकता है। 
Vikram Vedha Week 1: ‘विक्रम वेधा’ पहले हफ्ते में ही ढेर, बीते 10 साल में फ्लॉप होने वाली ऋतिक की दूसरी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Sindoor Khela Photos Rani Mukherji Kajol Tanishaa others enjoyed festival on the occasaion of vijaydashami
सिंदूर खेला 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी मुखर्जी ने पंडाल के बाहर इकट्ठा हुए मीडिया कर्मियों को भी मिठाइयां बांटी। आपको बता दें, हर साल तो इस इवेंट में बॉलीवुड से कई और बड़े सितारे भी शामिल होते हैं जिनमें करण जौहर और अयान मुखर्जी जैसे कलाकारों के नाम भी आते हैं। लेकिन इस साल यह दोनों सितारे रणबीर कपूर के घर हुई आलिया भट्ट की गोद भराई में व्यस्त थे। दोनों ने वहां मौजूद रहकर पैरेंट्स टू बी की खुशियों में सम्मलित हुए।
Ahimsa: 'भल्लालदेव' के भाई अभिराम करने जा रहे हैं टॉलीवुड में डेब्यू, रिलीज हुआ तेलुगू फिल्म 'अहिंसा' का टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed