फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: 'आदिपुरुष' के विवाद के बीच बोले सैफ अली खान, 'महाभारत' पर आधारित फिल्म में करना चाहते हूं काम

Thu, 06 Oct 2022 05:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 06 Oct 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
After Boycott Adipurush Trend Ravan Look Controversy Saif Ali Khan Express Wish to play role in Mahabharata
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। टीजर के जारी होने के बाद से ही मेकर्स और स्टार कास्ट की आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार सैफ अली खान को ट्रोल किया जा रहा है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म में रावण के लुक पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इन सबके बीच, सैफ अली खान का बयान सामने आया है। अभिनेता के इस बयान न केवल सबको हैरान कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर बवाल भी मचा दिया है। अब सवाल यह उठता है कि सैफ ने ऐसा क्या कहा कि वह एक बार फिर नेटिजन्म के निशाने पर आ गए हैं। आइए जानते हैं...

After Boycott Adipurush Trend Ravan Look Controversy Saif Ali Khan Express Wish to play role in Mahabharata
सैफ अली खान - फोटो : social media

सैफ अली खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि वह रामायण पर आधारित 'आदिपुरुष' के बाद अब 'महाभारत' पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं। जी हां, उन्होंने कहा कि यदि कोई 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की तरह महाभारत बनाता है तो मैं उसमें कास्ट होना पसंद करूंगा । इतना ही नहीं सैफ अली खान ने यह तक कह डाला कि यह फिल्म चाहे बॉलीवुड में बने या फिर दक्षिण में वह महाभारत पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। साक्षात्कार के दौरान सैफ ने यह भी बताया कि वह महाभारत के किस किरदार को निभाने के इच्छुक हैं। 

After Boycott Adipurush Trend Ravan Look Controversy Saif Ali Khan Express Wish to play role in Mahabharata
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कि उन्हें बहुत पहले से महाभारत में काम करने का मन है। सैफ ने बताया कि वह फिल्म कच्चे धागे की शूटिंग के समय से ही अजय देवगन से महाभारत पर आधारित फिल्म पर बात करते आ रहे हैं। वह कहते हैं, अगर संभव हुआ तो हम बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री को साउथ के साथ ले आएंगे। मुझे कर्ण बहुत अपीलिंग लगता है, कई और कैरेक्टर्स भी हैं, जिनसे मैं काफी प्रभावित हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Boycott Adipurush Trend Ravan Look Controversy Saif Ali Khan Express Wish to play role in Mahabharata
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी विक्रम वेधा में नजर आए थे। इसके अलावा सैफ जल्द ही प्रभास और कृति सेनन के साथ आदिपुरुष में दिखाई देने वाले हैं। सैफ अखिल भारतीय फिल्म में प्रतिपक्षी, लंकेश की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। आदिपुरुष का पहला टीजर 2 अक्टूबर को जारी हो चुका है। यह फिल्म पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed