{"_id":"5f0837508ebc3e63d3525873","slug":"prabhas-and-pooja-hegde-film-radhe-shyam-first-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' के पोस्टर रिलीज पर भारी पड़ा विकास दुबे का एनकाउंटर, अगले साल होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' के पोस्टर रिलीज पर भारी पड़ा विकास दुबे का एनकाउंटर, अगले साल होगी रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 10 Jul 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राधे श्याम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछली फिल्म साहो से निराश हुए बाहुबली स्टार प्रभास के प्रशंसकों को उनके चहेते सितारे ने शुक्रवार को नया तोहफा दिया। ये तोहफा है उनकी अगली "राधेश्याम" का आकर्षक पोस्टर। पोस्टर रिलीज की तारीख हालांकि पहले से तय थी लेकिन सुबह सुबह उत्तर प्रदेश में वांछित अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर की खबरों ने इस पोस्टर रिलीज का रंग फीका कर दिया।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राधा कृष्ण कुमार निर्देशित फिल्म "राधे श्याम" की प्रस्तुतकर्ता कंपनी है टी सीरीज और इसे प्रोड्यूस किया है यूवी क्रिएशन्स ने। फिल्म से प्रभास और पूजा हेगड़े का पहला लुक इस पोस्टर के जरिए ही रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े एक उग्र परिदृश्य के बीचोबीच खड़े नजर आ रहे है। "राधे श्याम" विशाल बजट में बनी एक बड़ी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए अपने फैंस के लिए संदेश लिखा, "ये आपके लिए है, मेरे फैंस। उम्मीद है आप इसे पसंद करेंगे।” फिल्म के निर्माता प्रमोद कहते है, "यह हम सभी के लिए एक रोमांचक क्षण है कि हमने अपने अगले प्रोजेक्ट राधे श्याम से प्रभास और पूजा हेगड़े का बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज कर दिया है। प्रभास के साथ काम करना हमेशा अच्छा अनुभव रहा है। इसके अलावा "साहो" के बाद भूषण कुमार और टी-सीरीज की टीम के साथ फिर से काम करके भी हमें खुशी महसूस हो रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं "राधेश्याम" के पोस्टर रिलीज पर टी-सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार कहते हैं, “साहो के लिए प्रभास और यूवी क्रिएशन्स की टीम के साथ काम करना एक ऐसा अनुभव था जिसने हमें बताया कि हम एक बहुभाषी फिल्म के साथ अपने प्रोडक्शन का विस्तार कर सकते हैं। जब हमने एक और सहयोग पर चर्चा शुरू की तो फिर से एक साथ काम करने के लिए "राधेश्याम" एकदम सही विकल्प लगा।"
विज्ञापन
5 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म "राधेश्याम" में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।