फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे 'बाहुबली', अब हुआ खुलासा

Tue, 02 Jan 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
prabhas has already sign a bollywood film before three year
फिल्म बाहुबली से तहलका मचाने के बाद से ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने ये कहकर सनसनी मचा दी है कि वह तीन साल पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में प्रभास ने इसका खुलासा किया। जानिए और क्या बोले प्रभास...

 
prabhas has already sign a bollywood film before three year
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रभास ने बताया कि वह तीन साल पहले ही एक बॉलीवुड फिल्म साइन कर चुके हैं। हालांकि इसपर अभी काम शुरू नहीं हुआ। इस बारे में पूछे गए सवाल पर प्रभास बोले कि वे हैदराबाद में रहते हैं, जहां 60 पर्सेंट से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। बॉलीवुड में काम करने की तमन्ना शुरू से रही।
 
prabhas has already sign a bollywood film before three year
प्रभास आगे कहते हैं कि वे खुद भी हिंदी फिल्में बहुत देखते हैं और उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर भी मिल रहे हैं। इनमें से एक स्क्रिप्ट को तो उन्होंने तीन साल पहले ही 'ओके' कह दिया था। यह एक लव स्टोरी है। इस पर वे साहो के बाद काम शुरू करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas has already sign a bollywood film before three year
करण जौहर के बारे में बात करते हुए प्रभास ने कहा, करण के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत हो तो वे करण से कह सकते हैं। करण ने उनकी बहुत मदद की है। वह करण के घर में बहुत से बॉलीवुड एक्टर्स से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
prabhas has already sign a bollywood film before three year
आपको बता दें, अभी प्रभास अपनी आने वाली फिल्म साहो की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिलिस में हो रही है। यह एक एक्शन फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed