फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Galwan Tweet Controversy: ऋचा चड्ढा के पक्ष में आए प्रकाश राज, अक्षय की लगाई क्लास, बोले- हमारे देश के लिए...

Sat, 26 Nov 2022 09:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Nov 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
prakash raj condemns akshay kumar for calling out richa chadha over galwan tweet
अक्षय, ऋचा और प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपने ट्वीट की वजह से विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। पहले अभिनेत्री को गलवान मुद्दे पर ट्वीट करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। फिर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले को बढ़ता देख ऋचा चड्ढा ने एक और ट्वीट कर इस पूरे मामले पर माफी मांगी। हालांकि, इसके बाद भी मामला ठंडा नहीं हुआ, बल्कि और गरमा गया। एक के बाद एक सेलेब्स उनके खिलाफ ट्वीट करने लगे। इसी बीच साउथ अभिनेता प्रकाश राज उनके पक्ष में सामने आए।

prakash raj condemns akshay kumar for calling out richa chadha over galwan tweet
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा के खिलाफ ट्वीट करने के लिए साउथ अभिनेता प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने अक्षय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार... ऋचा चड्ढा हमारे देश के लिए आपसे ज्यादा प्रासंगिक है सर। वहीं इससे पहले भी प्रकाश राज ने ऋचा के गलवान ट्वीट पर लिखा- 'हम आपके साथ हैं ऋचा चड्ढा । हम जानते हैं कि आपके कहने का क्या मतलब था।' 



prakash raj condemns akshay kumar for calling out richa chadha over galwan tweet
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ऋचा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार हैं। हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हम जल्द ही ऑपरेशन पूरा करेंगे।'  इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, 'गलवान हाय कह रहा है'। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋचा की क्लास लगाई है। वहीं, अक्षय कुमार ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
prakash raj condemns akshay kumar for calling out richa chadha over galwan tweet
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट को रिट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने  लिखा है, 'यह देखकर आहत हूं। किसी को कभी हमारी आर्मी फोर्स के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।' इसके साथ अक्षय ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed