फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकाश राज ने Twitter पर शेयर किया किस्सा, सेल्फी लेने पर कैसे महिला के पति ने की बेइज्जती

Sat, 15 Jun 2019 09:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
prakash raj post when a female fan faced husband anger for selfie
prakash raj - फोटो : file photo

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश राज अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचारों को रखते हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

prakash raj post when a female fan faced husband anger for selfie
prakash raj - फोटो : file photo

प्रकाश राज ने ट्विटर पर एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया और बताया कि उनके मोदी विरोध की वजह से फैंस को भी अपमान सहना पड़ता है। प्रकाश राज ने एक महिला के बारे में बताया जब वो उसके साथ सेल्फी लेना चाहती थी लेकिन पति ने सबके सामने उसकी बेेइज्जती की। लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने इस पूरे वाकये का जिक्र किया है।

prakash raj post when a female fan faced husband anger for selfie
prakash raj - फोटो : file
प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा कि 'कश्मीर के गुलमर्ग में मैं अपने होटल से निकल रहा था तभी एक महिला अपनी बेटी के साथ आई और मुझसे सेल्फी के लिए पूछा। मैं मान गया जिससे वो बहुत खुश थी। तभी उसका पति वहां आता है और तस्वीर को डिलीट करने के लिए कहता है क्योंकि मैं मोदी से अलग विचार रखता हूं। वहां जितने भी टूरिस्ट थे सब देख रहे थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
prakash raj post when a female fan faced husband anger for selfie
prakash raj - फोटो : file photo

प्रकाश राज ने लिखा कि 'महिला की आंखों में आंसू थे। मैंने उस आदमी से कहा डियर सर, मिस्टर मोदी हो या मैं, हम दोनों में से कोई भी नहीं था जिसकी वजह से आपकी पत्नी ने आपसे शादी की। तुम्हें इतनी प्यारी बेटी दी और अपनी जिंदगी तुम्हारे साथ बिता रही है। कृपया उसके विचारों की इज्जत करें। अपनी छुट्टी अच्छे से बिताइए। मेरी बातें सुनकर उसके पास कोई जवाब नहीं था।' 



 

विज्ञापन
prakash raj post when a female fan faced husband anger for selfie
prakash raj - फोटो : social media

प्रकाश राज आगे लिखते हैं कि 'मैं वहां से भारी मन से आगे बढ़ गया। आश्चर्य...  यह बात मेरे जेहन में रही कि उन्होंने मेरी फोटो डिलीट की या नहीं.. लेकिन क्या उनका ये घाव भर पाएगा।' बता दें कि प्रकाश राज लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed