{"_id":"5d14dcb18ebc3e3ca953e045","slug":"pramod-khanna-will-play-salman-khan-father-role-in-dabangg-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विनोद खन्ना के बाद ये एक्टर बनेंगे दबंग 3 में 'चुलबुल पांडे' के पिता, सबूत बना सलमान का ये वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विनोद खन्ना के बाद ये एक्टर बनेंगे दबंग 3 में 'चुलबुल पांडे' के पिता, सबूत बना सलमान का ये वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की चर्चित फिल्म सीरीज दंबग का तीसरा सीक्वल 'दबंग 3' काफी समय से सुर्खियों में है। हाल ही में सलमान खान ने इंदौर में 'दबंग 3' की शूटिंग भी की। वहीं अब सलमान खान ने इस फिल्म के अहम किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
vinod khanna
- फोटो : file photo
पता हो कि दबंग और दबंग 2 में सलमान खान के पिता का किरदार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने निभाया था। पिता के रोल में दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था। लेकिन 27 अप्रैल 2017 को बॉलीवुड के इस सितारे ने जिंदगी की आखिरी सांस ली। विनोद खन्ना के निधन के बाद 'दबंग 3' में चुलबुल पांडे (सलमान खान) के पिता का किरदार कौन निभाएगा इसको लेकर सस्पेंस बरकारा था।
3 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
लेकिन अब सलमान खान ने 'दबंग 3' में कौन एक्टर उनके पिता का रोल करेंगे इसका खुलासा कर दिया है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान , सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा नजर आ रहे हैं। इन तीनों के अलावा वीडियो में एक और शख्स दिखाई दिया है। जी हां, इस चौथे शख्स का नाम प्रमोद खन्ना है। प्रमोद खन्ना 'दबंग 3' में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान के पिता का रोल अदा करेंगे।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika and salman
- फोटो : file photo
हैरान करने वाली बात ये है कि प्रमोद खन्ना कोई और नहीं बल्कि विनोद खन्ना के भाई हैं। वहीं खबर है कि सलमान खान की 'दबंग 3' के आइटम नंबर में मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह पर अब फिल्म लवयात्री की एक्ट्रेस वरीना हुसैन दिखाई देंगी। बीते दिनों वरीना हुसैन ने सलमान के साथ दबंग 3 के एक आइटम नंबर की शूटिंग को खत्म किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Warina Hussain
- फोटो : social media
खास बात ये है कि वरीना हुसैन पर फिल्माया गाया 'दबंग 3' का ये आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' के उलट 'मुन्ना बदनाम हुआ' के नाम से होगा। खबरों की मानें तो इस गाने की शूटिंग को मुंबई के महबूब स्टूडियों में पूरा किया गया है। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है जो एक मॉडर्न ढाबे के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।