{"_id":"6025763fb26a461e38516d6e","slug":"pran-birthday-special-villains-charge-more-than-heroes-ever-wanted-to-become-photographers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: हीरो से ज्यादा फीस लेता था ये खलनायक , सपना था फोटोग्राफर बनने का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: हीरो से ज्यादा फीस लेता था ये खलनायक , सपना था फोटोग्राफर बनने का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pran
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्राण का जन्मदिन 12 फरवरी को होता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता प्राण को उनकी खलनायकी और रौबदार अंदाज के लिए जाना जाता है। फिल्मों के किरदारों को वो एक अलग रूप दे देते थे। उन्होंने 1940 से 1990 के दशक तक दर्शकों को अपने दमदार अभिनय का कायल बना रखा था। आज उनका जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए जानते है उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकही किस्सों के बारे में।
2 of 5
pran
प्राण का जन्म 12 फरवरी 1920 को दिल्ली के बल्लीमारान के एक खानदानी रईस परिवार में हुआ था। पेशे से सिविल इंजीनियर प्राण के पिता लाला केवल कृष्ण सिकंद ब्रिटिश हुकुमत के दौरान सरकारी निर्माण का ठेका लिया करते थे। केवल कृष्ण सरकारी इमारतों, सड़कों और पुल निर्माण में महारत रखते थे। जहां भी सरकार को इस तरह का काम कराना होता था तो अमूमन ठेके कृष्ण सिकंद को ही दिए जाते थे। इस परिवार की प्रतिष्ठा सिर्फ बल्लीमारान की गलियों तक नहीं थी बल्कि पूरी दिल्ली उन्हें जानती थी। वह आर्थिक रूप से संपन्न थे।
3 of 5
pran
अभिनेता प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद था। पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में एक मध्यवर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ था। प्राण के पिता लाला कृष्ण सिकंद एक आम सरकारी ठेकेदार थे। आपको बता दें कि प्राण बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। दर्शकों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले प्राण अभिनेता नहीं बल्कि एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे। उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौक था। वो कहीं भी जाते थे तो तस्वीरें खींचने में व्यस्त हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्राण
हालांकि उनके भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था इसलिए फोटोग्राफर बनने की बजाय वो अभिनेता बन गए। एक्टिंग की दुनिया से उनका कोई नाता नहीं था लेकिन दर्शकों को अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया। फिल्मों की दुनिया में काम करने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था पर फिल्मों ने ही उनकी एक अलग पहचान बना दी। प्राण को फुटबॉल खेलने का भी बहुत शौक था। वो अपना खाली समय खेलने में ही बिताते थे।
विज्ञापन
5 of 5
प्राण
- फोटो : SELF
प्राण ने अधिकतर हिंदी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया था लेकिन उनके अभिनय ने खलनायक के किरदार में भी हीरो के किरदार से ज्यादा रौनक डाली। प्राण को हिंदी फिल्मों में पहला ब्रेक साल 1942 में फिल्म खानदान से मिला। इस फिल्म की नायिका नूरजहां थीं। प्राण ने 18 अप्रैल 1945 को शुक्ला आहलुवालिया से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे अरविंद और सुनील और एक बेटी पिंकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।