फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशांत भूषण ने वीडियो साझा कर कंगना रणौत की क्षमता पर उठाए सवाल, अभिनेत्री ने इस अंदाज में दिया जवाब

Wed, 10 Feb 2021 03:25 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 10 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Prashant Bhushan takes a jibe at Kangana Ranaut by tweeting her video, this is how she reacts

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों में दमदार एक्टिंग साथ साथ अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैं। मंगलवार को उन्होंने मशहूर वकील प्रशांत भूषण को ट्विटर पर जवाब दिया जिन्होंने एक वीडियो शेयर कर ऐक्ट्रेस पर तंज कसने की कोशिश की।

Prashant Bhushan takes a jibe at Kangana Ranaut by tweeting her video, this is how she reacts
प्रशांत भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दरअसल, प्रशांत भूषण ने फिल्म 'मणिकर्णिका' के शूटिंग सेट का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में युद्ध का एक सीन दिखाया जा रहा है, जिसमें कंगना नकली घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं। मालूम हो कि ये वही वीडियो है जो पहले लोग अलग-अलग मौकों पर शेयर कर कंगना का मजाक उड़ाते हैं।
 


 


 
Prashant Bhushan takes a jibe at Kangana Ranaut by tweeting her video, this is how she reacts
कंगना रणौत

जो वीडियो प्रशांत ने साझा किया है, इसके बैकग्राउंड में मशहूर गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' सुनाई दे रहा है जो कि एडिटेड है। इसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'झांसी की रानी!' इस पर कंगना ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। उन्होंने भी एक वीडियो साझा किया जिसमें वह असल में असली घोड़े पर राइड करती नजर आ रही हैं। इसमें बैकग्राउंड में फिल्म 'दंगल' का पॉपुलर गाना 'ऐसी धाकड़ है' सुनाई दे रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prashant Bhushan takes a jibe at Kangana Ranaut by tweeting her video, this is how she reacts
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

इससे पहले कंगना ने अपनी तुलना हॉलीवुड की बहुमुखी प्रतिभावान अभिनेत्री और गायिका मेरिल स्ट्रीप से की है। लिखा ‘बड़े परिवर्तन की चेतावनी, एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड पर ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है’।

विज्ञापन
Prashant Bhushan takes a jibe at Kangana Ranaut by tweeting her video, this is how she reacts
KANGANA - फोटो : instagram

कंगना ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा था ‘मैं बहस के लिए तैयार हूं.. अगर कोई मुझे इस ग्रह पर मेरी तुलना में किसी अन्य अभिनेत्री को अधिक प्रतिभावान और विविधतापूर्ण दिखा सकता है तो मैं अपने घमंड को छोड़ने का वादा करती हूं, तब तक मैं निश्चित रूप से गर्व की विलासिता को जी सकती हूं’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed