फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prateik Babbar: जन्म के बाद उठ गया मां का साया, बचपन में लगी ड्रग्स की लत, मुश्किलों भरी रही प्रतीक की जिंदगी

Mon, 28 Nov 2022 07:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Nov 2022 07:01 AM IST
विज्ञापन
Prateik Babbar Birthday: know about Smita Patil Raj Babbar son and Actor Life Career Struggle in Hindi
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रतीक बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर व पॉलिटीशियन राज बब्बर के बेटे हैं। प्रतीक ऐसे स्टारकिड हैं, जिन्होंने बचपन से ही मुश्किलों का सामना किया। प्रतीक के जन्म के 15 दिन बाद ही उनके सिर से मां का साया उठ गया था। वह मां के स्पर्श के साथ नहीं, बल्कि उनके  किस्से-कहानियां सुनते हुए बड़े हुए। प्रतीक ने अपनी जिंदगी में एक किस्म का अकेलापन महसूस किया है। जन्म के साथ ही एक्टर की जिंदगी में संघर्ष और दर्द रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Prateik Babbar Birthday: know about Smita Patil Raj Babbar son and Actor Life Career Struggle in Hindi
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

पिता को लेकर कही थी यह बात
प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ। प्रतीक के जन्म के दो सप्ताह बाद ही चाइल्डबर्थ कॉम्पलिकेशंस के चलते 13 दिसंबर1986 को उनकी मां स्मिता पाटिल इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इसके बाद प्रतीक के नाना-नानी ने उनकी परवरिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त था, जब प्रतीक बब्बर अपने पिता राज बब्बर से नफरत करते थे। प्रतीक ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे पिता के पास मेरी बात सुनने का वक्त नहीं था। सब लोग मुझे मेरी मां की कामयाबी के बारे में बताते थे, लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मेरे दिमाग में आवाजें कौंधती थी कि मेरी मां मेरे साथ क्यों नहीं है।'
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winners: 20 लाख जीतने पर गुंजन ने किया जजों का शुक्रिया, इन खास पलों का गवाह रहा सीजन

Prateik Babbar Birthday: know about Smita Patil Raj Babbar son and Actor Life Career Struggle in Hindi
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

रिहैब सेंटर में रहना पड़ा
प्रतीक बब्बर काफी वक्त तक लाइमलाइट से दूर रहे थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से की थी। इस फिल्म में वह जेनेलिया डीसूजा के भाई बने थे। हालांकि फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद प्रतीक ने 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया। बाद में प्रतीक 'मुल्क', 'बागी 2', 'छिछोरे' और 'दरबार' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। इनमें से कुछ बढ़िया रहीं कुछ फ्लॉप हुईं, लेकिन प्रतीक ने अपने काम से सभी को खुश किया। प्रतीक बब्बर का विवादों से भी नाता रहा है। वर्ष 2016 में प्रतीक ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किये थे। उन्होंने बताया था कि 12 की उम्र में उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी, इसके चलते वह 17 साल की उम्र में रिहैब सेंटर से होकर आए थे।
Kajal Raghwani-Khesari Lal: काजल की जिंदगी में लौट आए हैं खेसारी लाल? जानिए क्या है सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Prateik Babbar Birthday: know about Smita Patil Raj Babbar son and Actor Life Career Struggle in Hindi
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

अधूरी रह गई मोहब्बत
एक इंटरव्यू के दौरान प्रतीक से पूछा गया था कि क्या वह अपने करियर की धीमी रफ्तार के लिए नशे को जिम्मेदार मानते हैं? इस पर उनका जवाब था, 'जी हां, मैं अपने कर्मों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और खुद को और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों दोनों को साथ में जिम्मेदार ठहराता हूं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक 2018 में प्रतीक के खिलाफ गोवा में रोड एक्सीडेंट का केस दर्ज हुआ था। ब्रिटिश एक्ट्रेस एमी जैक्सन के साथ रिश्ते को लेकर भी प्रतीक बब्बर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एमी जैक्सन ने हिंदी फिल्मों की शुरुआत प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म ‘एक दीवाना था’ से की थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक कि प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चली और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म में हुई काजोल की एंट्री! ऐसा होगा एक्ट्रेस का किरदार

विज्ञापन
Prateik Babbar Birthday: know about Smita Patil Raj Babbar son and Actor Life Career Struggle in Hindi
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में आएंगे नजर
प्रतीक ने साल 2018 के जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से सगाई की थी। इसके बाद 2019 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, कुछ ही वक्त बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई। दोनों के सेपरेशन की खबर आई थीं। इसके बाद प्रतीक बब्बर का नाम 'बार-बार देखो' की एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से जुड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्रतीक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' को लेकर चर्चा में हैं। प्रतीक की यह फिल्म कोविड 19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन पर आधारित है। इसमें वह प्रवासी मजदूर के रोल में नजर आएंगे।
Prateik Babbar: प्रतीक बब्बर को आईएमडीबी का बर्थडे सरप्राइज, रिलीज से पहले ही ‘इंडिया लॉकडाउन’ को कमाल रेटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed