{"_id":"62659dcde42182368b7b2325","slug":"pratik-gandhi-shares-experience-of-being-humiliated-by-mumbai-police-during-vip-security","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratik Gandhi: प्रतीक गांधी का कॉलर पकड़ मुंबई पुलिस ने गोदाम में ठूंसा, VIP मूवमेंट के बीच गाड़ी से निकलने का मिला दंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pratik Gandhi: प्रतीक गांधी का कॉलर पकड़ मुंबई पुलिस ने गोदाम में ठूंसा, VIP मूवमेंट के बीच गाड़ी से निकलने का मिला दंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
pratik gandhi
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता प्रतीक गांधी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में अभिनेता ने मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित होने का खुलाया किया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित किया गया, क्योंकि उन्होंने वीआईपी मूवमेंट के बीच में सड़क पर चलने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, अभिनेता ने ये भी बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें एक गोदाम में भी धकेल दिया था। अभिनेता के इस ट्वीट पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी हैं।
2 of 4
pratik gandhi
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रतीक गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई WEH पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से जाम हो गया था। मैंने शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पर चलना शुरू कर दिया था और तभी पुलिस वालों ने मुझे कंधे से पकड़ लिया। उन्होंने बिना किसी चर्चा के इंतजार किए मुझे किसी संगमरमर के गोदाम में धकेल दिया।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग अपमानित भी लिखा है। बता दें कि WEH मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है।
3 of 4
प्रतीक गांधी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रतीक गांधी के इस ट्वीट पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेता के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर का दौरा कर रहे हैं और इसी वजह से ऐसा हो सकता है।' वहीं प्रतीक ने भी इस यूजर के कमेंट का जवाब दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'उप्स, मुझे पता नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म फुले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक गांधी फिल्म 'फुले' में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ पत्रलेखा भी नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है। फिल्म में प्रतीक 'ज्योतिबा फुले' और पत्रलेखा 'सावित्री फुले' के किरदार में होंगी। इसके अलावा, प्रतीक गांधी के पास विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के साथ भी एक प्रोजेक्ट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।