{"_id":"62655ef5325c841e814c0dfd","slug":"runway-34-actor-ajay-devgan-tries-to-direct-those-films-which-are-very-difficult-to-make","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Runway 34: आसान फिल्में बनाने का शौक नहीं रखते अजय देवगन, रनवे 34 की रिलीज से पहले अभिनेता ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Runway 34: आसान फिल्में बनाने का शौक नहीं रखते अजय देवगन, रनवे 34 की रिलीज से पहले अभिनेता ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने ही किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह यू मी और हम और शिवाय भी डायरेक्ट कर चुके हैं। अजय फिल्मों में एक्टर के तौर पर तो हमेशा नजर आते हैं, लेकिन डायरेक्टर के रूप में उन्होंने अब तक केवल तीन ही फिल्में बनाई हैं।
Trending Videos
2 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में वह बताते हैं, 'मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का निर्देशन करने की कोशिश करता हूं जो तकनीकी रूप से बनाना आसान नहीं है, चाहे वह शिवाय हो या रनवे 34। मुझे ऐसी फिल्में बनाना पसंद हैं, जिसके निर्माण के दौरान मुझे चुनौती का सामना करना पड़े। अगर कोई कहानी मुझे प्रेरित करती है तभी मैं उसका निर्देशन करता हूं।' एक्टर ने बताया कि वह आगे चलकर छोटी फिल्मों का भी निर्देशन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि 'अजय देवगन' का मतलब केवल बड़ी फिल्में नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने बताया कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को निर्देशित करना उनके लिए बेहद खास रहा। अमिताभ की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन करते वक्त उनका स्टारडम कभी बीच में नहीं आया। अजय देवगन ने कहा, 'मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है और हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है। हमारे बीच ऐसा समीकरण है कि मैं जो भी चाहता हूं उनसे बता देता हूं और वह इस बात का कभी भी बुरा नहीं मानते।'
4 of 4
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का टीजर हुआ रिलीज
- फोटो : social media
बता दें कि अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन के साथ मेजर साब, खाकी और सत्याग्रह जैसी फिल्मों में काम किया है। वह अमिताभ के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'वह अद्भुत हैं। वह जिस तरह से मेहनत अभी भी करते हैं वह अविश्वसनीय है। वह अपने काम से बहुत प्यार करते हैं। जब वह सेट पर होते हैं तो बाकी सब कुछ भूल जाते हैं। जब वह एक शॉट कर रहे होते हैं तो सेट पर पूरा माहौल ही बदल जाता है। हमारी खुशकिस्मती है कि हमने उनके साथ काम किया।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय की आखिरी रिलीज फिल्म भुज थी। कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।