फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratik Gandhi: पर्दे पर महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे प्रतीक, इस इतिहासकार की किताबों पर बनेगी सीरीज

Thu, 19 May 2022 11:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 May 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Pratik Gandhi to play Mahatma Gandhi role in multi season drama adapted from Ramachandra Guha books
प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रतीक गांधी जल्द ही पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार अदा करते नजर आएंगे। दरअसल अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने गांधी के जीवन पर एक बायोपिक बनाने की घोषणा की है। इस बायोपिक में महान स्वतंत्रता सेनानियों को दर्शाते हुए भारतीय स्वतंत्रता के समय को जीवंत किया जाएगा। बता दें कि प्रतीक को 'स्कैम 1992-हर्षद मेहता स्टोरी' के लिए खासतौर से जाना जाता है।

Pratik Gandhi to play Mahatma Gandhi role in multi season drama adapted from Ramachandra Guha books
इतिहासकार रामचंद्र गुहा की किताबों पर आधारित होगी सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

रामचंद्र गुहा की किताबों पर आधारित होगी सीरीज
यह मल्टी-सीजन सीरीज प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा के लेखन पर आधारित होगी। इसे उनकी दो प्रसिद्ध किताबों 'भारत-गांधी से पहले' और 'गांधी: द ईयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड' से लिया जाएगा। सीरीज का निर्माण दुनियाभर के दर्शकों के हिसाब से वैश्विक मानकों पर किया जाएगा। इसकी शूटिंग भारत और दुनियाभर की कई अलग-अलग जगहों पर होगी। प्रतीक गांधी को कास्ट करके अप्लॉज एंटरटेनमेंट बेहद खुश है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर भी यह जानकारी साझा की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Applause Entertainment (@applausesocial)

Pratik Gandhi to play Mahatma Gandhi role in multi season drama adapted from Ramachandra Guha books
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'दिल के करीब है यह किरदार'
महात्मा गांधी के किरदार को लेकर प्रतीक गांधी का कहना है, 'गांधीवादी दर्शन और उनके मूल्यों में मेरा गहरा यकीन है। व्यक्तिगत रूप से मैं खुद उनके जीवन मूल्यों और शिक्षा को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतारने की कोशिश करता हूं।' उनका कहना है कि महात्मा गांधी का किरदार मेरे थिएटर के दिनों से मेरे दिल के बेहद करीब है। एक बार फिर पर्दे पर महान लीडर का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, यह बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratik Gandhi to play Mahatma Gandhi role in multi season drama adapted from Ramachandra Guha books
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनजाने पहलुओं को दिखाया जाएगा
सीरीज में महात्मा गांधी के शुरुआती दिनों से लेकर, दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्य और फिर भारत में संघर्ष तक की कहानी को दिखाया जाएगा। मुख्य रूप से इस सीरीज में महात्मा गांधी की उन कहानियों को दर्शाया जाएगा, जिनके बारे में कम जानकारी है। उन पहलुओं को दिखाने की कोशिश होगी, जिन्होंने युवा गांधी को महात्मा बनाने में मुख्य भूमिका अदा की। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर का कहना है, 'रामचंद्र गुहा एक प्रसिद्ध इतिहासकार और कहानीकार हैं। उनकी क्लासिक किताबों को पर्दे पर उतारना हमारे लिए सम्मान की बात है। महात्मा गांधी के किरदार को प्रतीक गांधी से ज्यादा बेहतर तरीके से कोई नहीं निभा सकता। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले महात्मा गांधी के किरदार को वह बखूबी अदा करेंगे। यह सीरीज असल में आधुनिक भारत के जन्म की कहानी है, जो वैश्विक दर्शकों के लिहाज से बनाई जा रही है। इसमें महात्मा गांधी के साथ उनके समकालीन स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष भी दिखाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed