{"_id":"601e82658ebc3e4b667c07af","slug":"pregnant-kareena-kapoor-looking-beautiful-in-mustard-yellow-kaftan-on-day-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीले गाउन में पूरी दमक के साथ शूटिंग करने निकलीं करीना कपूर खान, देखते ही रह गए राह में देखने वाले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीले गाउन में पूरी दमक के साथ शूटिंग करने निकलीं करीना कपूर खान, देखते ही रह गए राह में देखने वाले
Sat, 06 Feb 2021 05:38 PM IST
अमरीन हुसैन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : करीना कपूर फैन क्लब ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट की ताजा रिपोर्ट में भारतीय अभिनेत्रियों में चौथा स्थान पाने वाली करीना कपूर खान शनिवार को मुंबई में एक शूटिंग के लिए घर से बाहर निकलीं। महिलाओं की सेहत से जुड़े एक उत्पाद के लिए हुई इस शूटिंग के लिए वह पीले रंग का गाउन पहनकर निकलीं। करीना कपूर से पहले अनुष्का शर्मा भी अपनी गर्भावस्था के दौरान लगातार काम करते हुए मातृत्व अवकाश की अवधारणा को झुठलाती रही हैं।
करीना कपूर खान
- फोटो : करीना कपूर फैन क्लब ट्विटर
पीला गाउन, पैरों में चप्पल और हाथ में मोबाइल पकड़े दिखीं करीना कपूर खान के चेहरे की चमक बता रही है कि वह सेलेब्रिटी की ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट में अपना रुतबा बढ़ने से कितना खुश हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल करीना का इस लिस्ट में पांच स्थान का प्रमोशन हुआ है और इस वक्त भी उनकी एक हां के लिए ब्रांड्स की कतार लगी है। ऐसे ही एक ब्रांड का शूट शनिवार को उन्होंने किया जिसका एलान आने वाले दिनों में किया जाएगा।
तैमूर अली खान
- फोटो : करीना कपूर फैन क्लब ट्विटर
करीना कपूर ने अपनी शनिवार की एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है। तैमूर और इनाया की एक तस्वीर भी उन्होंने अलग से साझा की है। करीना कपूर के बच्चे के जन्म की तारीख जल्द ही संभावित बताई जा रही है और इसी के चलते उनके घर से निकलते ही उनके साथ स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित पूरी एक टीम साथ चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena Kapoor
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान से पहले हिंदी सिनेमा की एक और शीर्ष अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी प्राकृतिक तरीके से ही अपने बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा और करीना दोनों ने अपने गर्भ धारण की खबर को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर सबसे पहले साझा किया। इसके बाद वह अपने गर्भावस्था के दौरान के चित्र भी साझा करते रहे। अनुष्का ने इस दौरान एक प्रतिष्ठित पत्रिका के साथ अतरंगी सा फोटो शूट भी किया।
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानकार बताते हैं कि सेलेब्रिटीज के गर्भधारण करने से लेकर बच्चे के जन्म होने तक हर कदम पर तमाम ऐसी कंपनियां इन्हें करोड़ों रुपये देती हैं, जिनके उत्पाद महिलाओं और बच्चों के काम आते हैं। ये सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम दूसरे देशों में भी तेजी से फैल रहा एक ट्रेंड है और इसे उस चलन के खिलाफ मैदान में उतारा गया है जिसमें सेलेब्रिटीज को सरोगेसी के जरिए माता पिता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्रिटीज ने हाल के दिनों में सरोगेसी के जरिए बच्चे हासिल किए और इस दौरान सरोगेसी के कानूनों की खूब धज्जियां भी उड़ीं।