फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: प्रेग्नेंसी में मिरर सेल्फी लेती दिखीं सोनम कपूर, आनंद अहूजा ने ऐसे जताया प्यार

Mon, 30 May 2022 05:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 30 May 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
pregnant Sonam Kapoor shares mirror selfie flaunts growing belly 
सोनम कपूर, आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोनम अक्सर अपने पति आनंद अहूजा के साथ कभी बाहर घूमते तो कभी घर पर मजे करती दिख जाती हैं। सोनम और आनंद अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

pregnant Sonam Kapoor shares mirror selfie flaunts growing belly 
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

अभिनेत्री काले रंग की शॉर्ट ड्रेस में मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। ड्रेसिंग रूम में सोनम अपने बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। सोनम ने स्लीवलेस काले रंग की ड्रेस पहनी है और स्नीकर्स कैरी किए हैं। अभिनेत्री ने खुले बालों में अपने लुक को पूरा किया है।

pregnant Sonam Kapoor shares mirror selfie flaunts growing belly 
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ - फोटो : Instagram

सोनम अक्सर अपने मेटरनिटी अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अप्रैल में एक फोटोशूट कराया था, जिसमें उनको काले रंग का कफ्तान पहने देखा गया था। इससे पहले मार्च में अभिनेत्री मुंबई में अपने स्टोर के उद्घाटन के दौरान नीले रंग के ब्लेजर में नजर आई थीं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट से पति आनंद के साथ पोज देते हुए तस्वीरें भी साझा की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant Sonam Kapoor shares mirror selfie flaunts growing belly 
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

हाल ही में सोनम ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अभिनेत्री अपनी मनपसंद मिठाई बनाती नजर आ रही थीं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पति आनंद के साथ एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "अपने प्यार के साथ फिर से मिल गई। वीडियो में आनंद अभिनेत्री के माथे पर चूमते हुए दिख रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed