फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास के साथ फोटो साझा करने पर यूजर ने प्रीति जिंटा को किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Mon, 10 May 2021 03:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 10 May 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Shares Pic With Her Mother In Law On Mothers Day Users Trolls And She Replied
मां के साथ प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर एक्टर-एक्ट्रेस अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। किसी ना किसी वजह से यूजर्स सेलेब्स को ट्रोल कर देते हैं। लेकिन कुछ स्टार्स ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देना भी जानते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ट्रोलर्स के साथ किया। एक्ट्रेस ने अपनी सास के साथ मदर्स डे पर तस्वीर साझा की थी। जिसे देखते हुए एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। बस फिर क्या अभिनेत्री ने भी उसे करारा जवाब दे डाला।

Preity Zinta Shares Pic With Her Mother In Law On Mothers Day Users Trolls And She Replied
प्रीति जिंटा

दरअसल, मदर्स डे के खास मौके पर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपनी सासू मां के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे मेरी दूसरी मां। मेरे सपनों के आदमी को बड़ा करने के लिए शुक्रिया। मुझे प्यार करने और अपनी बहू से ज्यादा बेटी समझने के लिए शुक्रिया।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

Preity Zinta Shares Pic With Her Mother In Law On Mothers Day Users Trolls And She Replied
प्रीति जिंटा

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'ये सब फेम की वजह से है। इस लेवल पर आकर कोई भी सास स्पॉइल ही करेगी।' इस कमेंट को देखते हुए प्रीति जिंटा भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने यूजर को जवाब दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Shares Pic With Her Mother In Law On Mothers Day Users Trolls And She Replied
मां के साथ प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस ने लिखा, 'शौहरत परिवार में काम नहीं करती। प्यार और सम्मान करता है।' इससे पहले भी प्रीति जिंटा ने अपनी सास को लेकर पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'अपनी मां को खुश देखना सबसे अच्छा होता है। शुक्रिया मेरी ताकत बनने के लिए।'

विज्ञापन
Preity Zinta Shares Pic With Her Mother In Law On Mothers Day Users Trolls And She Replied
प्रीति जिंटा, जीन गुडएनफ

बीते शनिवार को एक्ट्रेस ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद तस्वीर साझा की थी। उन्होंने अपने फैंस से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मैंने कोविड वैक्सीन लगवा लिया है और मैं सभी से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने का अनुरोध करती हूं।' बता दें, फरवरी 2016 में बिजनेसमैन जीन गुडएनफ से शादी करने के बाद एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स चली गईं थीं। प्रीति वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed