फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शराफत और ईमानदारी का सर्टिफिकेट' से लेकर 'कर भला हो तो भला', ये हैं प्रेम चोपड़ा के 10 सदाबहार डायलॉग्स

Sun, 20 Sep 2020 09:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Prem Chopra birthday special know Best And Famous Dialogues Of Prem Chopra
प्रेम चोपड़ा - फोटो : Facebook: @prem.chopra.actor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था। पंजाबी परिवार से संबंध रखने वाले प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वह भी बॉलीवुड के उन टॉप के कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने विलेन के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्मों में उनके डायलॉग्स भी काफी मशहूर रहे हैं। प्रेम चोपड़ा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी फिल्मों के दस शानदार डायलॉग्स से रूबरू करवाते हैं। 

Prem Chopra birthday special know Best And Famous Dialogues Of Prem Chopra
प्रेम चोपड़ा - फोटो : screenshot from youtube

'शराफत और ईमानदारी का सर्टिफिकेट ये दुनिया र्सिफ उन्हें देती है जिनके पास दौलत होती है'
यह डायलॉग साल 1989 में आई फिल्म 'आग का गोला' का है। इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा के साथ सनी देओल, डिंपल कपाड़िया और शक्ति कपूर सहित कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

'कैलाश खुद नहीं सोचता दूसरों को मजबूर करता है सोचने के लिए'
फिल्म 'कटी पतंग' का यह डायलॉग भी बहुत मशहूर हुआ था। यह फिल्म साल 1971 में आई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना, आशा पारेख, बिंदु, नजीर हुसैन और मदन पुरी सहित अन्य कलाकार नजर आए थे।

Prem Chopra birthday special know Best And Famous Dialogues Of Prem Chopra
प्रेम चोपड़ा - फोटो : file photo

'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा'
प्रेम चोपड़ा का यह डायलॉग फिल्म बॉबी का है। यह फिल्म साल 1973 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और प्राण मुख्य भूमिका में थे। प्रेम चोपड़ा का यह डायलॉग आज भी काफी मशहूर है। 

'मैं वो बला हूं, जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं'
साल 1983 में आई फिल्म सौतन का यह डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म में राजेश खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरी और टीना मुनीम सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prem Chopra birthday special know Best And Famous Dialogues Of Prem Chopra
प्रेम चोपड़ा - फोटो : file photo

'बादशाहों का अंदाजा बहुत कम गलत होता है और जब गलत होता है तो वो बादशाह नहीं रहते'
यह डायलॉग है फिल्म 'अली बाबा चालीस चोर' से। यह फिल्म साल 1980 में आई थी। इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा के अलावा धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जीनत अमान और मैक मोहन मुख्य भूमिका में थे।

'राजनीति की भैंस के लिए दौलत की लाठी की जरूरत होती है'
फिल्म 'खिलाड़ी' के इस डायलॉग ने भी काफी रंग जमाया था। इस फिल्म अक्षय कुमार, दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। 

विज्ञापन
Prem Chopra birthday special know Best And Famous Dialogues Of Prem Chopra
प्रेम चोपड़ा - फोटो : instagram/bollywood.full

'जिनके घर शीशे के होते हैं, वो बत्ती बुझा कर कपड़े बदलते हैं'
फिल्म 'सौतन' का यह डायलॉग तो तब से लेकर आज तक जोक्स में शामिल रहा है। इस फिल्म में राजेश खन्ना,पद्मिनी कोल्हापुरी और टीना मुनीम थे। यह फिल्म साल 1983 में आई थी। 

'अपोजीशन अगर जनता को भाषण देती है तो हम जनता को राशन देंगे' 
यह साल 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' का डायलॉग भी मशहूर हुआ। इस फिल्म अक्षय कुमार, दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed