बॉलीवुड में 70 के दशक में अभिनेता प्रेम नाथ की तूती बोलने लगी थी। उनका अंदाज फिल्मों में हिट हो चला था। आंखों से अदाकारी और चेहरे पर गजब का तेज, ये प्रेम नाथ की सबसे बड़ी खासियत थी। उनकी आवाज ऐसी थी कि हीरो सुनते ही कांप उठता था। 42 साल तक उन्होंने हिंदी सिनेमा में राज किया।
टिकट न होने की वजह से जिस सिनेमा हॉल से निकाले गए थे प्रेम नाथ, उसी को खरीदकर लिया बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नाथ मल्होत्रा का जन्म 21 नवंबर साल 1926 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर में आकर बस गया। प्रेमनाथ जब स्कूल में पढते थे तब एक बार वह एम्पायर टाकीज की दीवार फांदकर बिना टिकट लिए फिल्म देखने लगे। जब चेकर टिकट चेक करने आया तो उसने किशोर प्रेम नाथ से टिकट मांगी। उन्होंने टिकट न होने की बात कही और बताया कि वो बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर आ गए हैं। चेकर ने प्रेमनाथ को बाहर निकाल दिया। जाने के पहले प्रेम नाथ ने कहा कि देखना एक दिन मैं इस हॉल को खरीद लूंगा। साल 1952 में उन्होंने इस सिनेमा हॉल को खरीद लिया था।
प्रेम नाथ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1948 में की थी। इसी साल उनकी दो फिल्में 'आग' और 'अजीत' रिलीज हुई थीं। अजीत हिंदी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्म थी। फिल्म औरत की शूटिंग के दौरान उन्हें बीना राय से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
प्रेमनाथ मल्होत्रा ने 'अजीत', 'जॉनी मेरा नाम', 'आन', 'तेरे मेरे सपने','अपना घर', 'बादल','तीसरी मंजिल', 'बहारों के सपने', 'बॉबी', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'नागिन', 'जय बजरंग बली', 'जानी दुश्मन', 'विश्वनाथ', 'कर्ज' और 'हम दोनों' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था।
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा प्रेम नाथ ने हॉलीवुड में भी काम किया। साल 1969 में रिलीज हुई अमेरिकन फिल्म 'केंनेर' में वह नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता जिम ब्राउन मुख्य भूमिका में थे। साल 1992 में 65 साल की उम्र में प्रेम नाथ का हार्ट अटैक की वजह से देहांत हो गया।
क्या नयनतारा ने कर ली गुपचुप शादी? कभी प्रभु देवा से था अफेयर