सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ को नई सदी का सबसे बड़ा 'खलनायक' बनाने की तैयारी, अब तक का ये है प्रोग्रेस कार्ड

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 03 Dec 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
preparation to make tiger shroff most dangerous villain in new century here you see the progress report
tiger shroff - फोटो : social media

कई साल से अभिनेता संजय दत्त के साथ अपनी सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल बनाने का सपना देख रहे निर्देशक सुभाष घई शायद इस बार सफल हो जाएंगे! क्योंकि, इस बार सीक्वल की योजना सुभाष नहीं, बल्कि खुद संजय बना रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय ने 'खलनायक' के सीक्वल की कहानी को अपने अनुसार सोचा है और सुभाष को बताया है।



कहानी सुभाष को भी पसंद है लेकिन अंतिम फैसला वह एक मुलाकात के बाद ही लेंगे। सुभाष के दिमाग में ऐसा चल रहा है कि सीक्वल फिल्म को वह किसी और निर्देशक से बनवाएंगे। कई उथल पुथल के वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अभिनेता जैकी श्रॉफ सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह उनके बेटे टाइगर श्रॉफ फिल्म में दिखाई देंगे।

Trending Videos
preparation to make tiger shroff most dangerous villain in new century here you see the progress report
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

सुभाष घई फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल बनाने की बात काफी लंबे समय से कर रहे हैं। कई बार तो उन्होंने बताया भी है कि वह पटकथा तैयार कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म की आधिकारिक रूप से घोषणा भी करेंगे। हालांकि, अब तक ऐसा हुआ नहीं। कभी बात पटकथा पर फंसती है तो कभी निर्देशन पर।

वर्ष 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' में संजय दत्त का किरदार बल्लू कहानी में अपना पूरा काम खत्म करके अंत में जेल चला जाता है। सुभाष ने लगभग चार साल पहले इस कहानी के आगे की कहानी सोची थी। यह कहानी सुभाष ने संजय से मिलकर उन्हें सुनाई भी थी लेकिन संजय को कहानी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सुभाष को कुछ बेहतर कहानी लिखने के लिए कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
preparation to make tiger shroff most dangerous villain in new century here you see the progress report
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff

अब संजय ने एक कहानी सोची है जिसमें वह मुख्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का किरदार एक एक्सटेंडेड कैमियो तक ही सीमित रखने वाले हैं। जैकी श्रॉफ की जगह फिल्म में टाइगर श्रॉफ होंगे और वह सकारात्मक नहीं, बल्कि नकारात्मक भूमिका निभाएंगे। सुभाष तो चाहते थे टाइगर फिल्म में अपने पिता जैकी की तरह एक ईमानदार पुलिस वाले की भूमिका निभाएं लेकिन संजय की सोच उन्हें विलेन बनाने की है।

preparation to make tiger shroff most dangerous villain in new century here you see the progress report
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' में टाइगर, ऋतिक रोशन के साथ नजर आए हैं और उन्होंने वहां एक विलेन की ही भूमिका निभाई है। संजय को टाइगर का काम पसंद आया इसलिए उन्होंने टाइगर को 'खलनायक' के सीक्वल में विलेन बनाने का सोचा।

इधर, टाइगर को भी संजय का विचार पसंद आया है। हालांकि, इस तीनों के विचारों को अंतिम रूप एक मुलाकात के बाद ही दिया जाएगा। फिलहाल तो संजय अपनी 'शमशेरा', 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'पृथ्वीराज' जैसी कुछ फिल्मों को पूरा करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
preparation to make tiger shroff most dangerous villain in new century here you see the progress report
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल को बनने की खबरें हर साल-छह महीने में सुनने में आती रहती हैं। कभी सुभाष घई के मुंह से तो कभी संजय दत्त के लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी अब कोई घोषणा नहीं की गई। लॉकडाउन के दौरान इस साल भी सुभाष 'खलनायक' का सीक्वल और 'कालीचरण' का रीमेक बनाने की बात कह चुके हैं लेकिन इनकी पूरी योजना अब तक सिर्फ सुभाष तक ही सीमित है। थोड़ी थोड़ी जानकारी तो सूत्र दे रहे हैं लेकिन पूरी जानकारी सुभाष कब देंगे? प्रशंसकों को इसका इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed