फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ दीपिका नहीं, अक्टूबर में शाहरुख की ये हीरोइन भी करने जा रही है शादी, जानें सारी डीटेल

Mon, 30 Jul 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Prince Narula And Yuvika Choudhary Set To Marry In October
Deepika Shahrukh
शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण अक्टूबर में शादी करने जा रही हैं। वह ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से इटली में शादी करेंगी। इसी फिल्म से दीपिका के साथ एक और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। अब वह भी दीपिका की तरह ही अक्टूबर में शादी करेंगी।
Prince Narula And Yuvika Choudhary Set To Marry In October
Pirnce and Yuvika
एक्ट्रेस युविका चौधरी अक्टूबर के मध्य में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर प्रिंस नरुला से शादी करेंगी। रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में प्रिंस और युविका के बीच नजदीकिया बढ़ीं। 
Prince Narula And Yuvika Choudhary Set To Marry In October
Prince and Yuvika
प्रिंस और युविका पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। साल की शुरुआत में ही प्रिंस और युविका ने अपनी सगाई की घोषणा की थी। प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की थी जिसमें वह और युविका अपनी-अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prince Narula And Yuvika Choudhary Set To Marry In October
Prince and Yuvika
हालांकि, प्रिंस और युविका की शादी कहां और किस तारीख को होगी, इसकी जानकारी फिलहाल उन्होंने साझा नहीं की है। बता दें कि युविका चौधरी इन दिनों टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में टीना का किरदार निभा रही हैं। वहीं प्रिंस नरुला का सीरियल 'बढो बहू' हाल ही में बंद हुआ है। इससे पहले वह तीन-तीन रियलिटी शोज- 'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' और 'बिग बॉस' जीत चुके हैं।   



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed