{"_id":"5bc19885bdec2269bc7fdc7c","slug":"prince-narula-marries-yuvika-chaudhary-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 जन्मों के लिए प्रिंस नरूला की हुईं युविका चौधरी, देखें मेंहदी से फेरे तक की जबरदस्त तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 जन्मों के लिए प्रिंस नरूला की हुईं युविका चौधरी, देखें मेंहदी से फेरे तक की जबरदस्त तस्वीरें
Sat, 13 Oct 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
prince yuwika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस से शुरू हुआ युविका चौधरी और प्रिंस नरूला का रिश्ता अब शादी के बंधन तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें युविका ने मरून कलर का लहंगा पहना है वहीं प्रिंस क्रीम कलर के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। मुंबई के सन एंड सेंड होटल में दोनों ने शादी की। शादी में फैमिली के साथ कई स्टार्स भी शामिल हुए। दोनों ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। प्रिंस ने अपने शादी के लिए क्रीम कलर की शेरवानी चुना था। आइए आपको दिखाते हैं उनकी मेहंदी, हल्दी और शादी तक की जबरदस्त तस्वीरें-
बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला और शो की Ex-कंटेस्टेंट रहीं युविका चौधरी की गुरुवार को संगीत सेरेमनी हुई। संगीत के वीडियोज सामने आए हैं, उनमें प्रिंस-युविका को गोद में उठाकर तो कभी उनके साथ ढोल बजाकर अलग-अलग तरह से डांस करते नजर आ रहे हैं। युविका ने संगीत में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था।
युविका चौधरी के साथ-साथ प्रिंस नरूला भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में पंजाबी रीति रिवाजों से हुई। युविका इस मौके पर खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं जबकि प्रिंस ने शेरवानी पहनी हुई थी।
शादी में टीवी के सोहेल खान, नेहा धूपिया, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, रोडीज फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे। प्रिंस-युविका की शादी का रिसेप्शन 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।