फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल बाढ़ पीड़ितों को प्रिया प्रकाश की तरफ से मिली सौगात, दिल खोलकर दान किए पैसे

Sat, 25 Aug 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier donating Rs 1 Lakh to the Kerala flood victims
प्रिया प्रकाश

केरल बाढ़ में पीड़ितों की मदद के लिए पूरा देश मदद को आगे आया है । इस प्राकृतिक आपदा से करीब 350 लोगों की जान चली गई । साथ ही सैकड़ों लोग बेघर हो गए । ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और उद्योगपतियों तक ने पीड़ितों के लिए पैसा, कपड़े और अनाज दान किया है ।

Priya Prakash Varrier donating Rs 1 Lakh to the Kerala flood victims
प्रिया प्रकाश

दान करने के मामले में इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर भी पीछे नहीं हैं । हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 लाख रुपए की राशि दान की । बता दें कि प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए एक पोस्ट का 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं ।

Priya Prakash Varrier donating Rs 1 Lakh to the Kerala flood victims
प्रिया प्रकाश

सोशल मीडिया पर प्रिया के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं । यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्यादा है । इस तरह से प्रिया लाखों रुपए कमा लेती हैं । उन्होंने भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कर अपना योगदान दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier donating Rs 1 Lakh to the Kerala flood victims
प्रिया प्रकाश

बता दें कि प्रिया की पहली फिल्म 'ओरु अदार लव' जल्द ही रिलीज होने वाली है । प्रिया से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडिस, सनी लियोनी और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार ने राहत कोष में पैसे जमा करवाए ।

विज्ञापन
Priya Prakash Varrier donating Rs 1 Lakh to the Kerala flood victims
प्रिया प्रकाश

खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने बाढ़ पीड़ित राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान किए हैं । वहीं अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए और सामान भिजवाया । रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 21 करोड़ रुपए दान किए । साथ ही पीड़ितों के लिए कुछ सामान भी भिजवाया जा रहा है जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed