बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने एक वीडियो की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में वह न कुछ बोल रही हैं और न ही अपनी सुरीली आवाज में कोई गाना गा रही हैं। वह सिर्फ इशारें करती नजर आ रही हैं। दरअसल उन्होंने इस वीडियो में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं प्रिया प्रकाश वॉरियर की नकल उतारी है। वीडियो इंटरनेट पर शेयर करने के बाद से ही वायरल होता जा रहा है।
प्रिया प्रकाश की नकल उतारते ही वायरल हुईं नेहा कक्कड़, VIDEO देख लोगों ने लिए मजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी शानदार आवाज से लोगों के दिलों पर जादू करने वालीं सिंगर नेहा कक्कड़ पर अब मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर का क्रेजीनेस देखने को मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह प्रिया जैसे उंगली से बंदूक चलाने वाले इशारों की कॉपी करती नजर आ रही हैं।
Some #PriyaVarrier Effect on Me.. ♥️🙈 P.S. “Gun Ulti Ho Gayi”😂 #NehaKakkar #OruAdaarLove
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
यह वही वीडियो है जिसने प्रिया प्रकाश वॉरियर को लड़कों का नेशनल क्रश बना दिया है। नेहा भी इस वीडियो में उंगली से बंदूक चलाती दिख रही हैं और उसके बाद अपने इस ड्रामे पर खिलखिलाकर हंस भी रही हैं।
नेहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- 'प्रिया प्रकाश वॉरियर का कुछ असर मुझ पर भी।' इसके साथ उन्होंने लिखा है- 'गन उल्टी हो गई'। नेहा कक्कड़ का यह वीडियो लोगों को पहुत पसंद आ रहा है।