फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाली एक्ट्रेस की सुसाइड का सच आया सामने, बॉलीवुड की खुली पोल तो पुलिस भी चौंकी

Sun, 11 Mar 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
moumita saha suicide truth and her bollywood connection

बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए कोई भी हद पार कर जाने को तैयार इस एक्ट्रेस ने आखिरकार मौत को ही गले लगा लिया। स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस की मौत का यह मामला कोलकाता का है। खबर है कि टीवी एक्ट्रेस मौमिता साहा ने कोलकाता के अशोक नगर स्थित अपने घर के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने 23 वर्षीय इस एक्ट्रेस की लाश घर से बरामद की है। इसके अलावा शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट के जरिए ही मौत का सच सामने आया है।

moumita saha suicide truth and her bollywood connection

आपको बता दें कि मूल रूप से हुगली के बैंडेल इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय मौमिता कोलकाता में एक किराए के कमरे में अकेले रहती थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौमिता बॉलीवुड में काम करना चाहती थीं। वह बॉलीवुड की शानदार हीरोइन बनकर एक अच्छा मुकाम हासिल करना चाहती थीं। हालांकि काम न मिलने की वजह से वह धीरे-धीरे डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। 

moumita saha suicide truth and her bollywood connection

डिप्टी कमिश्नर निम्बालकर संतोष उत्तमराव ने बताया कि सुसाइड नोट पढ़ने के बाद यह पता चला है कि काम न मिल पाने की वजह से मौमिता मानसिक तनाव से घिर गई थीं। उसे डर लगने लगा था कि वह कभी भी अपने सपने को सच करने में सफल नहीं हो पाएगी। उसने कई महीने से घर का किराया भी नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
moumita saha suicide truth and her bollywood connection

मामले का खुलासा तब हुआ जब मौमिता किसी का कॉल नहीं उठा रही थी। घबराए घरवालों ने शुक्रवार रात जब मौमिता के मकान मालिक को फोन लगाया तब उसकी मौत का पता चल सका। मकान मालिक के मुताबिक जब बहुत आवाज लगाने और ठकठकाने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब मजबूरन उसे तोड़ना पड़ा। दरवाजा तोड़ते ही मकान मालिक ने पंखे पर दुप्पटे के साथ मौमिता को लटका हुआ पाया।

विज्ञापन
moumita saha suicide truth and her bollywood connection
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौमिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौमिता के कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। इसके अलावा मौमिता के सोशल मीडिया साइट्स की भी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में काम करने के सपने लेकर कई कलाकार संघर्ष करते नजर आते हैं। कुछ इस लड़ाई में सफल होते हैं तो कुछ को असफलता हाथ लगती है। कई बार असफल होने पर लोगों का दिल टूट जाता है और वह इस तरह के नेगेटिव फैसले ले लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed