प्रिया प्रकाश वॉरियर एक ऐसी शख्सियत हैं जिसे सोशल मीडिया ने रातोंरात एक बेहतरीन सेलेब बना दिया। प्रिया ने सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन और आंखों की कला से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। प्रिया प्रकाश की इन अदाओं को देखने के बाद लोगों का कहना था कि ये आंखें भारत के हर कोने में छा गई हैं। अपनी अदाओं से रातोंरात देश-दुनिया में छा जाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। इस बार उनका कोई नया वीडियो नहीं बल्कि उनकी एक जानदार फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
प्रिया प्रकाश की नई फोटो ने इंटरनेट पर फिर मचाई सनसनी, 24 घंटे में देख चुके हैं लाखों लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया ने अपने लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वह पिंक कलर की ड्रेस में बिल्कुल राजकुमारी लग रही है। इसे वुडपिकर फोटोग्राफी के अनाज जफर ने फोटोशूट किया है पर बड़ी बात यह है कि प्रिया की यह फोटो इतनी जल्दी वायरल हुई है कि 24 घंटे के अंदर इसे करीब 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। प्रिया की इन तस्वीरों को फोटोशूट एजेंसी ने खुद अपने अकाउंट पर शेयर किया है जबकि प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ एक फोटो पोस्ट की है।
कुछ दिनों पहले ही प्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। वहीं प्रिया का मानना है कि गाने को हिट कराने में सोशल मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है। प्रिया के अनुसार सोशल मीडिया के दो अहम इफेक्ट्स होते हैं- पॉजिटिव और नेगेटिव। प्रिया के लिए सोशल मीडिया पॉजिटिव रूप में ही उभरा है। सोशल मीडिया की वजह से ही लोगों ने घर बैठकर प्रिया को पहचाना और उसके वीडियो को देख सकें।
इसके अलावा प्रिया ने बताया कि खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं दिखती इसे अंदर से देखना होता है। प्रिया का मानना है कि एक्ट्रेसेस को खूबसूरत दिखने के लिए किसी भी प्रेशर में नहीं रहना चाहिए। खूबसूरती अपने आप सामने आ जाती है। प्रिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी वजह से मलयालम सिनेमा के बारे में और ज्यादा लोग जानने लगे हैं।

कमेंट
कमेंट X