{"_id":"5ad430824f1c1b62098b4c9e","slug":"priya-prakash-varrier-new-chocolate-ad-has-been-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों से एक्सप्रेशंस देने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने दिखाया एटीट्यूड,फैंस हुए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आंखों से एक्सप्रेशंस देने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने दिखाया एटीट्यूड,फैंस हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 28 सेकंंड के एक्सप्रेशंस भरे वीडियो से पूरे देश को अपना दीवाना बना देने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से चर्चा में हैं। वह इस बार अपनी आंखों से लोगों को घायल करने के बजाय फुलऑन एटीट्यूड दिखाती नजर आ रही हैं। उनके इस एटीट्यूड की हर कोई चर्चा कर रहा है।
प्रिया प्रकाश को उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' के एक्सप्रेशंस भरे वीडियो को देखने के बाद आज उनके पास ढेर सारी फिल्में और विज्ञापन के ऑफर आ रहे हैं। इन्ही में से एक प्रिया का विज्ञापन सामने आया है, जिसमें वह एक क्रिकेट खिलाड़ी को एटीट्यूड दिखा रही हैं। चॉकलेट के उनके इस विज्ञापन को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बात करें प्रिया प्रकाश वारियर के विज्ञापन के इस वीडियो की तो इसमें वह स्टेडियम में बैठी नजर रही हैं। कुछ ही दूरी पर क्रिकेटर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब प्रिया के पास बॉल आती है तो उनमें से एक खिलाड़ी प्रिया से बॉल उठाकर देने को कहता है, जवाब में प्रिया बोलती हैं- मैं फेंकी हुई चीज नहीं उठाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी । मलयालम फिल्म के लिए यह एक बड़ा कदम है । ऐसा मेकर्स ने प्रिया की पॉपुलैरिटी को देखते हुए किया है। उनकी फिल्म देखने के लिए अब फैंस बेताब हैं। इंस्टाग्राम पर प्रिया के 50 लाख फॉलोवर हैं। वो अपनी वॉल पर एक पोस्ट शेयर करने का 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं ।