फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सोशल मीडिया से परेशान होकर प्रिया प्रकाश ने उठाया ये कदम? फैंस को हुई चिंता

Sun, 17 May 2020 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 May 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier of Oru Adaar Love fame deactivating her Instagram account
प्रिया प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो से रातों रात चर्चा में आई थीं। उनकी मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' (Oru Adaar Love) का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में वो आंख मारती नजर आई थीं। लोगों को उनके एक्सप्रेशन्स इतने अच्छे लगे कि हर कोई वीडियो क्लिप शेयर करने लगा। बस फिर क्या था प्रिया रातों रात इंटरनेट स्टार बन गईं। सोशल मीडिया पर प्रिया के चाहने वालों की तादाद भी खूब बढ़ी लेकिन इसी बीच उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसकी चर्चा हो रही है। 

Priya Prakash Varrier of Oru Adaar Love fame deactivating her Instagram account
प्रिया प्रकाश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, फैंस का दिल तोड़ते हुए प्रिया ने इंस्टाग्राम से अलविदा कह दिया है और अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। अभी तक इस बारे में प्रिया ने नहीं बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने ये फैसला लिया। 

Priya Prakash Varrier of Oru Adaar Love fame deactivating her Instagram account
प्रिया प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया के इस कदम के पीछे कोई खास वजह नहीं भी हो सकती है। ऐसे में वो महज सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहती हैं। उम्मीद है प्रिया दोबारा वापसी करेंगी और अपने फैंस के साथ एक बार फिर से जुड़ेंगी। बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रिया के करीब 70 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier of Oru Adaar Love fame deactivating her Instagram account
प्रिया प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम से भले ही प्रिया ने दूरी बना ली हो लेकिन वो सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों जैसे टिक टॉक और फेसबुक पर अभी भी सक्रिय हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो वहां पर अपडेट देती रहेंगी। प्रिया की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 10 लाख फॉलोवर्स तक तेजी से पहुंचने वाले सितारों में वो आती हैं।  

विज्ञापन
Priya Prakash Varrier of Oru Adaar Love fame deactivating her Instagram account
प्रिया प्रकाश, अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रिया अपनी पहली हिंदी फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। इसका ट्रेलर काफी विवादों में रहा है। कहा गया कि ये फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर के अलावा अरबाज खान भी दिखेंगे।

'पाताल लोक' रिलीज होते ही अनुष्का शर्मा पर बना मीम, अभिनेत्री ने खुद साझा कर लिखा ये पोस्ट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed