{"_id":"5a9a72fa4f1c1bbb218b5c22","slug":"priya-prakash-warrier-and-roshan-abdur-rauf-holi-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड के साथ होली के रंग में रंगी प्रिया प्रकाश, कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड के साथ होली के रंग में रंगी प्रिया प्रकाश, कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Warrier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 सेकेंड के छोटे से वीडियो से लोगों का दिल जीतने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर से सुर्खियों में है। रातोंरात सेंसेशन बनीं प्रिया का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया अपने ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड रोशन के साथ होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।
Roshan Abdur Rauf
इस वीडियो को प्रिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन के साथ लिखा - 'इससे पहले ऐसी होली कभी नहीं खेली।' इस वीडियो में प्रिया और रोशन एक दूसरे को रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Priya Prakash Warrier
इस वीडियो में न तो दोनों किसी क्लासरूम में है और न ही स्कूल ड्रेस में। जहां एक ओर प्रिया ने सफेद टॉप के साथ डेनिम जींस पहने हुई है तो वहीं रोशन टी-शर्ट के साथ जींस में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Warrier
वीडियो में रोशन और प्रिया दोनों ही अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं और एक दूसरे के रंग लगा रहे हैं। आपको बता दें, प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के एक गाने की छोटी सी क्लिप रिलीज की गई थी जिसने प्रिया को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस वीडियो में प्रिया आंखों से प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही थीं। यहां तक की प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा।
Celebrated Holi like never before 💚💛💜💙❤️🖤 @omar_lulu_ @roshan_abdul_rahoof
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on