{"_id":"6604ffe75df508b10307b780","slug":"priyamani-share-work-experience-with-maidaan-ajay-devgn-jawan-shah-rukh-khan-said-both-express-with-their-eyes-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyamani: प्रियामणि ने अजय-शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, कहा- 'अपनी आंखों से व्यक्त करते हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyamani: प्रियामणि ने अजय-शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, कहा- 'अपनी आंखों से व्यक्त करते हैं'
'मैदान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रियामणि मुख्य भूमिका में हैं। प्रियामणि इडंस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ काम किया है। ऐसे में अभिनेत्री ने हाल ही में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ काम करने पर खुलकर बात की। है।
2 of 5
प्रियामणि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियामणि इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आर्टिकल 370' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इसके बाद वह अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म मैदान की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अजय देवगन की खूब तारीफ की। अभिनेत्री ने कहा, 'अजय देवगन बहुत अच्छे हैं। वह पूरी तरह से अलग हैं। वह इतने शानदार अभिनेता हैं कि वह अपनी आंखों से बहुत कुछ कह जाते हैं। मुझे अब भी वह समय याद है जब हमने साथ में शूटिंग की थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'जब भी हमने इमोशनल सीन शूट किए, मुझे याद है कि उनमें ज्यादा डायलॉग नहीं थे। फिर भी उन्हें बोलना नहीं पड़ता। उनकी आंखे, उनकी बॉडी लैंग्वेज और उनके एक्सप्रेशन बहुत कुछ कहते हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने रहीम साहब को जीवंत किया है, वह शानदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान, प्रियामणि
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियामणि ने पिछले साल फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा की थी। उनसे जवान में किंग खान के साथ काम करने के बारे में पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'वह अपनी आंखों से भी एक्सप्रेसिव हैं। वे इसे बहुत ही अलग तरीके से व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मैदान
- फोटो : instagram
उनकी आगामी फिल्म 'मैदान' की बात करें तो इसमें अजय देवगन और प्रियामणि के अलावा गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित 'मैदान' 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।